धूमधाम के साथ मनाया गया महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा का जन्मदिन, विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े सहित कई बड़े नेता हुए शामिल, MLA के जन्मदिन पर नवाचार की हुई शुरूआत

महासमुंद। विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा का जन्मदिन आज धूमधाम के साथ मनाया गया। स्थानीय कार्यालय में आयोजित जन्मदिन के इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री व वर्तमान विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, विधायक डॉ संपत अग्रवाल भी शामिल हुए। इस दौरान सभी ने रुद्राभिषेक कार्यक्रम में शामिल होकर भगवान शिव की पूजा अर्चना और अभिषेक किया। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन से चल रहे सेवा पखवाड़ा के तहत, विधायक के जन्मदिन के अवसर पर विधानसभा क्षेत्र के गरीब महिलाओं को स्वावलंबी बनने के लिए, सिलाई मशीन का वितरण किया गया। साथ ही 1200 महिलाओं को साड़ी का भी वितरण किया गया। इस अवसर पर आज से विधानसभा क्षेत्र के हर कन्या की शादी पर विधायक भाई के तरफ से उपहार स्वरूप शादी के जोड़े के रूप में लहंगा भेंट करने की शुरुआत की गई है। साथ ही क्षेत्र में होने वाले नवजात शिशु को भी वस्त्र दान की परंपरा की शुरूआत की गई है। इसके अलावा क्षेत्र में धर्म को बढ़ावा देने के लिए मानस मंडली व विभिन्न सांस्कृतिक मंडलियों को वाद्य यंत्र भेंट करने की परंपरा शुरू की गई है। इस दौरान डॉ रमन सिंह ने विधायक को जन्मदिन की बधाई देते हुए कहा कि, प्रधानमंत्री के जन्मदिन से शुरू हुए सेवा पखवाड़ा से प्रेरित होकर, ऐसे विभिन्न योजना एवं प्रोत्साहन से गरीब तबके के लोगों को काफी राहत मिलेगी। उन्होंने जन कल्याणकारी योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि, जीएसटी में राहत देकर केंद्र सरकार ने किसानों और मध्यम वर्ग के परिवारों को एक बड़ी राहत दी है। 12 लाख तक आय वाले कर दाताओं को टैक्स का छूट भी दिया गया है। जिससे करोड़ों मध्यम वर्ग परिवार लाभान्वित होंगे।

वहीं इस दौरान पार्टी के द्वारा राज्यपाल की नई जिम्मेदारी दिए जाने के सवाल पर डॉ रमन सिंह ने मुस्कुराते हुए कहा कि, मैं छत्तीसगढ़ के बाहर जाने का नहीं सोचता, मुझे यही रहने दो, बाकीं आगे क्या होगा यह पार्टी तय करेगी। इस अवसर पर सांसद रूपकुमारी चौधरी, बसना विधायक डॉ. संपत अग्रवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष येतराम साहू, कृषि एवं बीज विकास निगम अध्यक्ष चंद्रहास चंद्राकर, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य इंद्रजीत सिंह गोल्डी, पूर्व सांसद चुन्नीलाल साहू, पूर्व राज्यमंत्री पूनम चंद्राकर, पूर्व विधायक रामलाल चौहान, त्रिलोचन पटेल, जिला महामंत्री प्रदीप चंद्राकर, अल्का चंद्राकर, जिला पंचायत उपाध्यक्ष भीखम सिंह ठाकुर, जनपद अध्यक्ष दिशा दीवान, उपाध्यक्ष हुलसी चंद्राकर, नगर पालिका उपाध्यक्ष देवीचंद राठी सहित बड़ी संख्या में भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
जन्मदिन समारोह की विशेषताएं
-रुद्राभिषेक कार्यक्रम: भगवान शिव की पूजा-अर्चना और अभिषेक किया गया।

-सिलाई मशीन और साड़ी वितरण: गरीब महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए सिलाई मशीन और 1200 महिलाओं को साड़ी वितरण किया गया।
-नवाचार की शुरुआत: विधायक ने अपने विधानसभा क्षेत्र में हर कन्या की शादी पर लहंगा भेंट करने और नवजात शिशु को वस्त्र दान करने की परंपरा शुरू की।
-सांस्कृतिक मंडलियों को प्रोत्साहन: मानस मंडली और विभिन्न सांस्कृतिक मंडलियों को धर्म के प्रचार के लिए वाद्य यंत्र भेंट किए गए।