मानिक साहू को छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ किसान प्रकोष्ठ में सह-संयोजक की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी

महासमुंद। छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ किसान प्रकोष्ठ द्वारा संगठन की, कार्यकारिणी का गठन करते हुए महासमुंद जिले के मानिक साहू को किसान प्रकोष्ठ में सह-संयोजक की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। संगठन द्वारा जारी मनोनयन सूची में मानिक साहू का नाम शामिल करते हुए उन्हें यह दायित्व प्रदान किया गया है ।मानिक साहू को मिली इस नई जिम्मेदारी से उनके समर्थकों एवं शुभचिंतकों में हर्ष का माहौल है। किसान हितों से जुड़े विषयों को संगठन के माध्यम से मजबूती से उठाने तथा किसानों की, समस्याओं के निराकरण के लिए सक्रिय भूमिका निभाने की, उम्मीद जताई जा रही है। मानिक साहू ने इस जिम्मेदारी के लिए संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि, वे संगठन द्वारा दी गई जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से निर्वहन करेंगे और किसानों के हित में निरंतर कार्य करते हुए उनकी समस्याओं को उचित मंच तक पहुंचाने का प्रयास करेंगे। श्री साहू के मनोनयन पर क्षेत्र के दिग्विजय साहू गजेंद्र भूपेंद्र लेखराम द्वारिका भोज कुलेश्वर बलराम रोहित संतोष भूषण भवानी कमलू भरत मिथलेश टोहल कुमार देवलाल नरेन्द पुष्कर सहित किसान एवं सामाजिकजनों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।



