छत्तीसगढ़राष्ट्रीय

मंत्री गुरू खुशवंत साहेब ने किया महासमुंद में धान खरीदी की शुरुआत, किसानों का मुंह मीठा कर किया स्वागत, जिले के 130 समितियों के 182 खरीदी केंद्रों में होगी धान की खरीदी, आज 34 समितियों में 50 किसानों से खरीदा गया धान!

महासमुंद। पूरे प्रदेश सहित महासमुंद जिले में भी आज से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की शुरुआत कर दी गई है। धान खरीदी केंद्र झालखमहरिया में आज मंत्री गुरू खुशवंत साहेब, विधायक संपत अग्रवाल और विधायक राजू सिन्हा ने खरीदी कार्य का विधिवत पूजा अर्चना कर औपचारिक शुभारंभ किया। इस दौरान धान बेचने आये 2 किसानों का मुंह मीठा कराकर उनका स्वागत किया गया। जिसके बाद मंत्री ने उनका धान तौलकर खरीदी की शुरुआत की। गौरतलब है कि, इस वर्ष जिले के 130 समितियों के 182 खरीदी केंद्रों में धान की खरीदी होगी। जिसके लिए जिले के 1 लाख 66 हजार 288 किसानों ने धान बेचने अपना पंजीयन कराया है। कार्यक्रम में मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने कहा कि, आज किसानों के लिए उत्सव का दिन है। हमारा राज्य किसानों से ही समृद्ध है।यहां तक कि अयोध्या में श्रीराम लला के लिए भोग के लिए हमारे छत्तीसगढ़ से चांवल भेजा गया था। पिछले साल भी रिकॉर्ड धान खरीदी किया गया था, इस साल भी रिकॉर्ड धान खरीद की जाएगी। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मंशानुरप धान खरीदी की जा रही है। किसानों को बोनस एवं सभी समितियों में एटीम की सुविधा कराई जा रही है। ताकि किसानो को किसी प्रकार की समस्या न हो। अधिकारी कर्मचारी भी पूरी जिम्मेदारी के साथ कार्य कर रहे है। हमारी सरकार किसानों की हितों का पूरा ध्यान रख रही है। वहीं महासमुंद कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने जानकारी देते हुए बताया कि, किसानों को किसी भी प्रकार की दिक्कत नहीं होगी। आज 34 समितियों में 50 किसानों का टोकन कट गया है। जो आज धान बेचना चाहते है वे शाम 5 बजे तक टोकन काट सकते है और उनका धान खरीदी की जा सकती है। अवैध धान परिवहन को रोकने जिले में 16 चेक पोस्ट स्थापित किए गए है। साथ ही अभी तक 23 प्रकरण दर्ज किए गया है। जिसमें 3000 किवंटल अवैध धान जप्त की गई है। इस दौरान विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने कहा कि, इस जिले में पूरे राज्य में सबसे अधिक धान खरीदी की जाती है। सिंचाई क्षमता को बढ़ाने कार्य जारी है। सिकासेर और सिरपुर बैराज का काम भी पूर्ण हो गया है। इससे सिंचाई क्षमता में वृद्धि होगी। उन्होंने विश्वाश व्यक्त किया कि इस वर्ष भी धान खरीदी में जिला इतिहास दर्ज करेगा। वहीं बसना विधायक संपत अग्रवाल ने कहा कि, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मंशानुरूप धान खरीदी कि जा रही है। लक्ष्य के अनुरूप खरीदी कि जा रही है। सुचारू रूप से धान खरीदी जा रही है। किसानों को किसी तरह परेशानी नहीं होगी। इस बात का पूरा ध्यान रखा जा रहा है। यहां के किसानों का लाभ हो, यह सुनिश्चित हो। अवैध धान की खरीदी बिक्री में नजर रखे और प्रशासन का सहयोग करें। आइए इसे एक उत्सव के रूप में मनाएं। इस अवसर पर आसपास के किसान, अधिकारी-कर्मचारी और स्थानीय जन प्रतिनिधि बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button