छत्तीसगढ़राष्ट्रीय

सीसी रोड भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल हुए विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा

महासमुंद। गुरुवार को विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा शहर के वार्ड क्रमांक 22 में सीसी रोड के भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल हुए। विधायक श्री सिन्हा एवं अन्य अतिथियों ने विधि विधान से पूजन कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। अब उक्त स्थान में सीसी रोड बनेगा और वार्डवासियों को इसका लाभ मिलेगा।

इस अवसर पर विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने कहा कि हमारी डबल इंजन की सरकार सड़क, बिजली, पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त करने का कार्य कर रही है। लोगों को साफ पानी मिले, सभी क्षेत्र में बिजली की व्यवस्था हो और हर ग्राम तक पक्की सड़क हो इसका पूरा प्रयास किया जा रहा है। इसी उद्देश्य से गांव एवं शहर में आवश्यकतानुसार रोड निर्माण कार्यों को स्वीकृति दी जा रही है। इससे आमजन को होने वाली समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। खासकर बरसात के दिनों में कच्ची रास्तों में आवागमन करने से काफी दिक्कतें होती है। इसलिए सड़कों को पक्की सड़क बनाने का कार्य किया जा रहा है। आगे कहा कि हमारी सरकार किसान, मजदूर, महिलाओं, युवाओं सभी वर्ग की है। किसानों के उपज को उचित मूल्य पर खरीदी की जा रही है। प्रदेश में किसान खुशहाल हो रहा है। महिलाओं के लिए महतारी वंदन योजना संचालित की जा रही है, जिससे उन्हें आर्थिक मजबूती मिल रही है। युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। प्रदेश नक्सल मुक्त होने की राह में है। आए दिन नक्सली सरेंडर कर मुख्य धारा में वापस लौट रहे हैं।

यह रहे उपस्थित

इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष निखिलकांत साहू, उपाध्यक्ष देवीचंद राठी, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष पवन पटेल,  नगर पालिका नेता प्रतिपक्ष हरवंश सिंह, वार्ड पार्षद चंद्रशेखर बेलदार, अन्य पार्षदगण शुभ्रा शर्मा, भाऊराम साहू, पीयूष साहू, धनेंद्र चंद्राकर, जितेंद्र ध्रुव, जय देवांगन, माखन पटेल सहित भाजपा नेता मनीष शर्मा, शरद राव व वार्डवासी उपस्थित थें।

Related Articles

Back to top button