छत्तीसगढ़राष्ट्रीय

मेडिकल कॉलेज के प्रवेश उत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा

महासमुंद। शासकीय मेडिकल कॉलेज महासमुंद में गुरुवार को नव प्रवेशी छात्र-छात्राओं के लिए प्रवेश उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा भी कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने सभी नव प्रवेशी छात्र-छात्राओं को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की पूजा अर्चना से हुई। विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने अन्य अतिथियों के साथ पूजा अर्चना कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके पश्चात नव प्रवेशी छात्र-छात्राओं को तिलक लगाकर शुभकामनाएं दी गई। विधायक श्री सिन्हा ने छात्र-छात्राओं को पेन प्रदान किया। इस अवसर पर उन्होंने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी ऐसे क्षेत्र में पढ़ाई शुरू कर रहे हैं, जिसका संबंध सीधे हमारे देश और समाज से है। लोगों के स्वास्थ्य का ध्यान और उनसे जुड़ी समस्याओं को चिकित्सक ही दूर करते हैं। आप सभी का कार्य सिर्फ एक साधारण कार्य नहीं बल्कि एक सेवा है। लोगों की शारीरिक एवं मानसिक पीड़ा को समझकर उसका इलाज करना, अपने आप में एक ईश्वरीय कार्य है। इसलिए चिकित्सकों को भगवान का दर्जा दिया जाता है। हमारा देश भी आज दुनिया के साथ आगे बढ़ रहा है। स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर केंद्र एवं राज्य सरकार सजग है। इसलिए महासमुंद में भी मेडिकल कॉलेज की शुरुआत की गई, ऐसे ही नए नए मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल देशभर के अलग-अलग क्षेत्रों में शुरू हो रहे हैं, जिससे देश के युवा मेडिकल की पढ़ाई देश में ही कर रहे हैं। साथ ही स्वास्थ्य सुविधाओं का भी विस्तार हो रहा है।

यह रहे उपस्थित
इस अवसर पर भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष महेंद्र सिका, नगर पालिका उपाध्यक्ष देवीचंद राठी, मंडल महामंत्री अग्रज शर्मा, भाजपा नेतागण रमेश साहू, संदीप घोष, पवन पटेल, राजेंद्र चंद्राकर, विनोद चंद्राकर, शरद राव सहित कॉलेज स्टाफ एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थें।

Related Articles

Back to top button