छत्तीसगढ़राष्ट्रीय

भारतमाला परियोजना निर्माण के ठेकेदार की लापरवाही, आरंग शहर में पानी सप्लाई की पाइप लाइन हुआ क्षतिग्रस्त, नपा अध्यक्ष संदीप जैन और सीएमओ शीतल चद्रवंशी दिखाई तत्परता, दुरूस्त कराया मरम्मत, आज होगा पानी की सप्लाई, पालिका देगा नोटिस

आरंग/रायपुर। नगरपालिका आरंग के 15 वार्डों में पिछले 48 घंटे से पानी की आपूर्ति बाधित है। इसकी वजह आरंग नगर से लगे क्षेत्र में चल रहे भारत माला प्रोजेक्ट के तहत बनाये जाने वाले सड़क निर्माण के जिम्मेदार कर्मियों और अधिकारियों की लापरवाही सामने आई है।

पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने से समस्या

दरअसल निसदा डेम से आरंग नगर में पानी की आपूर्ति की जाती है। मेन पाइपलाइन जहां से गुजरी है वहां भारतमाला परियोजना का कार्य चल रहा है। निर्माण के दौरान लापरवाही बरतते हुए पाइप लाइन को क्षतिग्रस्त कर दिया गया है, जिसके चलते पूरे आरंग नगर में 48 घंटे से पानी सप्लाई ठप्प हो गया है।

अध्यक्ष और सीएमओ ने दिखाई तत्परता

शहर में पेयजल आपूर्ति प्रभावित होने की जानकारी लगते ही नगर पालिका अध्यक्ष डॉ संदीप जैन ने  सक्रियता दिखाते हुए तत्काल मरम्मत हेतु अधिकारियो तथा कर्मचारियो को निर्देश दिए। पालिका के कर्मचारी अधिकारी तत्काल मरम्मत कार्य में जुट गए तथा लगातार कार्य करते हुए आज शाम को मरम्मत कार्य पूरा कर पानी टँकी तक पानी पहुचाने का कार्य शुरू भी कर दिए। पेयजल जैसे महत्वपूर्ण समस्या के प्रति गंभीरता दिखाते हुए अध्यक्ष डॉ संदीप जैन तथा CMO शीतल चंद्रवंशी लगातार मॉनिटरिंग करते आवश्यक दिशा निर्देश देते रहे। इंजी हरीश मांझी तथा केशनाथ साहू तथा पालिका स्टाफ़ द्वारा यहां कार्य करते हुए नागरिको को पेयजल उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण योगदान दिया गया।

नगरपालिका अध्यक्ष ने की कार्रवाई

नगरपालिका अध्यक्ष संदीप जैन ने बताया कि, बगैर सर्वे के लापरवाही पूर्वक यहां सड़क का निर्माण किया जा रहा है। यही वजह है कि, पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हुआ है। चूंकि अभी प्राथमिकता ये है कि, नगर में पानी आपूर्ति बहाल की जाये इसलिए नगरपालिका इस क्षति का सुधार कार्य कर रहा है। लेकिन इसके लिए भारत माला प्रोजेक्ट के जिम्मेदार अधिकारियों को नोटिस दिया जायेगा। भारत माला प्रोजेक्ट के अधिकारियो को बिना किसी पूर्व सूचना के गड्ढे किये जाने पर अध्यक्ष डॉ संदीप जैन ने नाराजगी जताते हुए भविष्य में ऐसा कार्य नही करने के कड़े निर्देश दिए। आज से नागरिको को नियमित पेयजल की आपूर्ति शुरू हो जायेगी।

Related Articles

Back to top button