छत्तीसगढ़

सावन के पहले सोमवार पर विधायक निवास पर गूँजे ‘हर-हर महादेव’ के जयकारे, डॉ. संपत अग्रवाल ने सपरिवार किया भव्य रुद्राभिषेक, बोले-भोलेनाथ की कृपा से ही संभव है जनकल्याण- विधायक डॉ. संपत अग्रवाल

रायपुर। पवित्र श्रावण मास के प्रथम सोमवार को संपूर्ण छत्तीसगढ़ राज्य देवाधिदेव भगवान शिव की, भक्ति के अलौकिक रंग में सराबोर नजर आया। भोर की, पहली किरण के साथ ही प्रदेश के समस्त शिवालयों में श्रद्धालुओं का तांता लग गया। शंखनाद, डमरू की, ध्वनि और ‘हर-हर महादेव’ के उद्घोष से दसों दिशाएं गुंजायमान हो उठीं। वैदिक परंपरा के अनुसार, भगवान आशुतोष का जलाभिषेक, दुग्धाभिषेक और विशेष रुद्राभिषेक का क्रम प्रातःकाल से प्रारंभ होकर देर रात तक निरंतर चलता रहा। इसी पावन और मंगलकारी अवसर पर बसना विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने अपने रायपुर स्थित निवास गृह में अत्यंत सात्विक और दिव्य वातावरण के बीच सपरिवार शास्त्रीय विधि-विधान से भव्य रुद्राभिषेक अनुष्ठान संपन्न किया। सावन सोमवारी के इस पावन पर्व पर बसना विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने अपनी धर्मपत्नी के साथ यजमान स्वरूप में उपस्थित होकर देवाधिदेव भगवान शंकर और माता जगदंबा पार्वती का षोडशोपचार पूजन किया। प्रकांड पंडितों एवं आचार्यों द्वारा उच्चारित ‘रुद्राष्टाध्यायी’ के दिव्य वैदिक मंत्रों और ऋचाओं की, गूँज से विधायक निवास का संपूर्ण प्रांगण कैलाश धाम सदृश अलौकिक आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर हो उठा। बिलपत्र, धतूरा, मंदार पुष्प, भस्म, गंगाजल और पंचामृत से भगवान नीलकंठ का अभिषेक कर विधायक डॉ. अग्रवाल ने जनकल्याण, क्षेत्र की खुशहाली और समस्त प्रदेशवासियों की, सुख, शांति व समृद्धि के लिए महादेव के चरणों में विशेष प्रार्थना की।इस पावन अनुष्ठान के दौरान विधायक डॉ. संपत अग्रवाल के निवास पर शिव भक्तों और क्षेत्रवासियों की, भारी भीड़ उमड़ी रही। संपूर्ण परिसर ‘ऊँ नमः शिवाय’ और ‘जय भोलेनाथ’ के गगनभेदी जयकारों से निरंतर गुंजायमान होता रहा।पूजा-अर्चना एवं आरती के पश्चात शिव भक्तों को संबोधित करते हुए विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने पौराणिक संदर्भों का स्मरण करते हुए कहा कि, भगवान भोलेनाथ तो असीम करुणा के सागर, औढरदानी और आशुतोष हैं, जो मात्र एक लोटा जल और भावपूर्ण समर्पित एक बेलपत्र से प्रसन्न हो जाते हैं। जब-जब सृष्टि पर संकट आया है, तब-तब भगवान नीलकंठ ने विषपान कर संसार की, रक्षा की है। सावन का यह पवित्र महीना हमें त्याग, संयम, आत्मशुद्धि और समरसता का संदेश देता है। भगवान शिव के महिमामयी स्वरूप का वर्णन करते हुए विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने आगे कहा कि, महादेव केवल संहारक नहीं, अपितु परम कल्याणकारी (शिव) हैं। उनका जीवन चरित्र हमें सिखाता है कि, निस्वार्थ भाव से समाज और मानवता की, सेवा करना ही ईश्वर की सच्ची पूजा है। आज सावन के इस प्रथम सोमवार के शुभ अवसर पर मैंने भगवान भोलेनाथ से यही मंगल कामना की, है कि हमारे बसना क्षेत्र सहित पूरे छत्तीसगढ़ में धन-धान्य, खुशहाली और आरोग्य का वास रहे। हमारे किसान भाइयों के खेतों में लहलहाती फसलें आएं और प्रदेश का प्रत्येक परिवार सुख-समृद्धि से परिपूर्ण हो। भगवान शिव का आशीर्वाद सदैव हम सभी पर बना रहे। अनुष्ठान के समापन पर उपस्थित सभी श्रद्धालुओं एवं शिव भक्तों के बीच महाप्रसाद का वितरण किया गया। विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने स्वयं उपस्थित होकर भक्तों को प्रसाद वितरित किया और सभी का आत्मीय अभिवादन स्वीकार किया।

Related Articles

Back to top button