छत्तीसगढ़

महासमुंद में रथयात्रा महोत्सव पर विधायक राजू सिन्हा ने सपत्नी की भगवान जगन्नाथ की पूजा, क्षेत्र व प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की विधायक ने की कामना

महासमुंद। पावन रथयात्रा महोत्सव के अवसर पर विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने अपनी धर्मपत्नी प्रिया सिन्हा के साथ स्थानीय राम मंदिर में भगवान श्री जगन्नाथ की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की एवं भगवान जगन्नाथ, भगवान बलभद्र और देवी सुभद्रा के दर्शन कर क्षेत्र एवं प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि, शांति और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।
इस अवसर पर विधायक श्री सिन्हा ने कहा कि ,भगवान श्री जगन्नाथ की रथयात्रा भारतीय संस्कृति, आस्था और सामाजिक समरसता का प्रतीक है। यह पर्व सभी को प्रेम, सद्भाव, सेवा और मानवता का संदेश देता है। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं एवं क्षेत्रवासियों को रथयात्रा महोत्सव की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके जीवन में सुख, शांति और समृद्धि की मंगलकामना की।
मंदिर परिसर में उपस्थित श्रद्धालुओं से विधायक ने आत्मीय भेंट कर उनका कुशलक्षेम जाना तथा धार्मिक आयोजनों के माध्यम से समाज में एकता और भाईचारे की ,भावना को और अधिक सुदृढ़ करने का आह्वान किया। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष महेंद्र सिका, नगर पालिका उपाध्यक्ष देवीचंद राठी, भाजपा नेता अरविंद प्रहरे, राजेंद्र चंद्राकर, दिनेश रूपरेला, शरद मराठा, अभिषेक पांडे सहित श्रद्धालुगण उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button