अंतराष्ट्रीयछत्तीसगढ़रायपुर संभाग

महासमुंद में विश्व पर्यावरण दिवस पर वन विभाग ने निकाली साइकिल रैली, एक पेड़ माँ के नाम अभियान की हुई शुरूआत, जिले में डेढ़ लाख वृक्ष लगाने का लक्ष्य, कलेक्टर और डीएफओ ने दिया पर्यावरण बचाने का संदेश

मनोहर सिंह राजपूत(एडिटर इन चीफ)
महासमुंद। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आज महासमुंद में वन विभाग द्वारा साइकिल रैली का आयोजन और एक पेड़ मां के नाम अभियान की शुरुआत की गई। पर्यावरण के प्रति जागरूक करने यह सायकल रैली वन विद्यालय से स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी स्कूल तक निकाली गई। कलेक्टर विनय लंगेह ने इस सायकल रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में कलेक्टर विनय कुमार, डीएफओ मयंक पांडेय, एसडीओ वन वेंकटेश, जिला रेड क्रॉस के अध्यक्ष संदीप दीवान और अधिकारी-कमर्चारियों के साथ-साथ अन्य शहर के गणमान्य व्यक्ति शामिल हुए। इस रैली का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरूकता फैलाना था। पूरे रास्ते पर्यावरण के प्रति लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर विनय लंगेह ने कहा कि, पर्यावरण का क्षरण रोकने के लिए सामूहिक प्रयास की आवश्यक हैं। साइकिल चलाना एक संदेश है कि, हम प्रकृति से जुड़ना चाहते हैं और उसे बचाना हमारी जिम्मेदारी है। डीएफओ मयंक पांडेय ने कहा कि, पर्यावरण की रक्षा करना हम सबकी साझी जिम्मेदारी है। पौधारोपण, प्लास्टिक का परहेज और साइकिल जैसे स्वच्छ यातायात के साधनों को अपनाकर हम सभी एक बड़ा बदलाव ला सकते हैं। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आज एक पेड़ मां के नाम अभियान की भी शुरुआत जिले में वन विभाग के द्वारा की गई है। डीएफओ ने बताया कि, इस वर्ष जिले में डेढ़ लाख से भी अधिक पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जिसकी शुरुआत आज से की जा रही है। रैली के समापन पर स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी विद्यालय तुमाडबरी में एक विशेष पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया था। जिसमें कलेक्टर एवं अतिथियों ने फलदार पौधे जैसे आम, अमरूद, नींबू आदि के पौधे लगाए। साथ ही उपस्थित लोगों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।

Dhindora24 (Desk)

ढिंढोरा 24 एक प्रादेशिक न्यूज़ पोर्टल हैं, जहां आपको मिलती हैं राजनैतिक, मनोरंजन, खेल -जगत, व्यापार , अंर्राष्ट्रीय, छत्तीसगढ़ , मध्याप्रदेश एवं अन्य राज्यो की विश्वशनीय एवं सबसे प्रथम खबर ।

Related Articles

Back to top button