छत्तीसगढ़

आरसेटी महासमुंद में पशु सखी प्रशिक्षण का समापन, सीईओअनुपमा आनंद ने पशु सखियों को ग्रामीण स्तर पर लगन के साथ कार्य करने किया प्रेरित

महासमुंद। जिले में बैंक ऑफ बड़ौदा ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान में संचालित पशुसखी प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन हुआ। समापन समारोह में जिला पंचायत महासमुंद की, मुख्य कार्यपालन अधिकारी अनुपमा आनंद शामिल हुई। इस अवसर पर एपीओ त्रिवेणी रात्रे, आरसेटी के निदेशक टुटु बेहेरा, अशोक यादव, दिलीप कुमार सहित संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। समारोह में जिला पंचायत की, मुख्य कार्यपालन अधिकारी अनुपमा आनंद ने प्रशिक्षण पूर्ण करने वाली पशुसखियों को बधाई देते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने पशु सखियों को ग्रामीण स्तर पर लगन एवं मेहनत के साथ कार्य करने तथा प्रशिक्षण के दौरान प्राप्त ज्ञान एवं कौशल का उपयोग पशुपालकों के हित में करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर प्रशिक्षित पशु सखियों को प्रशिक्षण प्रमाण-पत्र एवं टूलकिट प्रदान किए गए।
इस दौरान जिला पंचायत अनुपमा आनंद ने आरसेटी परिसर का निरीक्षण किया। उन्होंने संस्थान में संचालित कंप्यूटर (डेस्कटॉप पब्लिशिंग) प्रशिक्षण में शामिल प्रतिभागियों से चर्चा कर प्रशिक्षण के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने प्रतिभागियों को प्रशिक्षण में सक्रिय रूप से भाग लेने और भविष्य में उपलब्ध रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसरों के लिए आवश्यक कौशल विकसित करने के लिए मार्गदर्शन दिया। आनंद ने प्रतिभागियों को नेशनल करियर सर्विस पोर्टल पर पंजीयन कराने तथा संबंधित वेबसाइट के माध्यम से आवश्यक प्रमाणन पाठ्यक्रम करने के लिए भी प्रोत्साहित किया। इस संबंध में अधिक जानकारी एवं पंजीयन के लिए इच्छुक अभ्यर्थी कार्यालयीन समय में आरसेटी महासमुंद कार्यालय या कमलेश पटेल के मोबाईल नंबर 79997-00673 एवं रितेश पटेल के मोबाईल नंबर 96910-89327 पर सम्पर्क कर सकते हैं।

Related Articles

Back to top button