छत्तीसगढ़

स्मार्ट मीटर और बढ़े हुए बिजली बिलों से जनता त्रस्त, आम आदमी पार्टी ने सौंपा मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन

महासमुंद। आम आदमी पार्टी महासमुंद द्वारा स्मार्ट मीटर लगने के बाद उपभोक्ताओं के बिजली बिलों में हो रही अप्रत्याशित बढ़ोतरी और आम जनता को हो रही परेशानियों को लेकर आज अधीक्षणअभियंता सुनील कुमार साहू विद्युत विभाग महासमुंद के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया। पार्टी ने ज्ञापन में उल्लेख किया कि, स्मार्ट मीटर लगने के बाद उपभोक्ताओं के बिजली बिल दोगुना-तीन गुना तक बढ़कर आ रहे हैं, जिससे आम नागरिकों, किसानों और मध्यम वर्गीय परिवारों पर आर्थिक बोझ बढ़ गया है। कई उपभोक्ताओं ने शिकायत की, है कि, पहले जहां ₹800 से ₹1000 तक का बिल आता था, अब वही बिल ₹2000 से ₹3000 तक पहुंच रहा है।
आम आदमी पार्टी ने आरोप लगाया कि, बिना पर्याप्त जानकारी और पारदर्शिता के स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं, जिससे जनता में भ्रम और असंतोष बढ़ रहा है। पार्टी ने मांग की है कि, स्मार्ट मीटर से हो रही बिलिंग की स्वतंत्र जांच कराई जाए और जब तक स्थिति स्पष्ट न हो, तब तक पुराने मीटरों के आधार पर ही बिल जारी किए जाएं। इस दौरान आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ के उपाध्यक्ष भूपेंद्र चंद्राकर ने कहा, “स्मार्ट मीटर के नाम पर प्रदेश की, जनता से लूट हो रही है। बिना तकनीकी पारदर्शिता और जवाबदेही के इस योजना को लागू करना पूरी तरह जनविरोधी है। सरकार को तुरंत इस पर रोक लगाकर जांच करानी चाहिए।” वहीं, प्रदेश सचिव संजय यादव ने कहा, “बिजली जैसे मूलभूत सेवा में इस तरह की, गड़बड़ी बेहद गंभीर है। गरीब और मध्यम वर्गीय परिवार बढ़े हुए बिलों से परेशान हैं। सरकार को चाहिए कि, वह जनता को राहत दे और स्मार्ट मीटर व्यवस्था की, पूरी समीक्षा करे।”वहीं जिलाध्यक्ष राकेश झाबक ने कहा लोग बिजली बिल के भार से बचने के लिए घरों में सोलर लगवा रहे हैं, लोग अपने बचत बिजली को विद्युत विभाग को निर्यात कर रहे हैं लेकिन विभाग अपने बिजली का तो पूरा पैसा ले रही हैं और आम जनता के पैसों का भुगतान नही कर रही है विभाग प्रदेश भर में करोड़ों रुपये सोलर उपभोक्ताओं की बिजली को बेच चुकी है और उपभोक्ताओं को भुगतान नही कर रही है। आम आदमी पार्टी ने चेतावनी देते हुए कहा यदि जल्द ही इस समस्या का समाधान नहीं किया गया, तो आम आदमी पार्टी जनहित में इसके विरोध हेतु जमीनी स्तर पर घर घर जा कर लोंगो से फॉर्म भरा कर मुख्यमंत्री के नाम सामुहिक ज्ञापन सौपेगी और जरूरत पड़ने पर जनता के साथ मिल कर उग्र आंदोलन करेगी।

Related Articles

Back to top button