छत्तीसगढ़राष्ट्रीय

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना अंतर्गत प्रयागराज एवं काशी रवाना हुए तीर्थयात्री, विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने तीर्थयात्रियों को शुभकामनाओं के साथ किया रवाना

महासमुंद। सोमवार को मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत जिले के पांचों विकासखंडों से कुल 323 श्रद्धालु पवित्र तीर्थस्थलों प्रयागराज, हनुमानगढ़ एवं काशी विश्वनाथ के दर्शन के लिए रवाना हुए। महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने सभी तीर्थ यात्रियों को ध्वज दिखाकर उन्हें फूल माला पहनाकर और तिलक लगाकर शुभकामनाएं देते हुए रवाना किया। यह पांच दिवसीय यात्रा 27 से 31 अक्टूबर 2025 तक आयोजित की गई है। रवाना होने के पूर्व सभी श्रद्धालुओं का मेडिकल चेक अप भी कराया गया।
इस अवसर पर विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह द्वारा आरंभ की गई थी, किंतु पिछले कांग्रेस सरकार के पांच वर्ष के कार्यकाल में यह योजना बंद रही। वर्तमान में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में इस जनकल्याणकारी योजना को पुनः प्रारंभ किया गया है। हमारी सरकार जन कल्याणकारी योजनाओं को संचालित करने में पीछे नहीं हटती है। भले ही प्रदेश की जनता को 5 साल इस योजना का लाभ नहीं मिल सका लेकिन अब फिर से उन्हें यह लाभ प्राप्त होगा। यह योजना पूर्णतः निःशुल्क है। यात्रा के दौरान आवागमन, ठहरने एवं भोजन की सभी व्यवस्थाओं का वहन राज्य शासन द्वारा किया जाता है। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष येतराम साहू, नगर पालिका उपाध्यक्ष देवीचंद राठी, मंडल अध्यक्ष महेंद्र सिका सहित भाजपा नेता पवन पटेल, राजू चंद्राकर, माखन पटेल, राहुल चंद्राकर, मीना वर्मा, गोविंद ठाकुर, चंद्रशेखर बेलदार, आनंद साहू, सीता डोंडेकर, शरद मराठा सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थें।

Related Articles

Back to top button