छत्तीसगढ़बिलासपुर संभागरायपुर संभाग

प्रतिभा तिवारी ने 2री वाहिनी छसबल सकरी-बिलासपुर के सेनानी का संभाला पदभार, महासमुंद में ASP के रूप में रहा है उत्कृष्ट कार्यकाल

​अनुशासन, सख्त कानून-व्यवस्था और कुशल नेतृत्व के लिए पहचानी जाने वाली वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बिलासपुर में संभाली नई कमान

बिलासपुर/महासमुंद। छत्तीसगढ़ की तेजतर्रार और अनुभवी पुलिस अधिकारी प्रतिभा तिवारी ने छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल(छसबल) की 2री वाहिनी, सकरी(बिलासपुर) में बतौर सेनानी(Commandant) के रूल में अपना पदभार औपचारिक रूप से आज ग्रहण कर लिया है। पदभार ग्रहण करने के दौरान वाहिनी के अधिकारियों व जवानों ने उनका आत्मीय स्वागत किया साथ ही उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया। गौरतलब है कि, ​बिलासपुर में नई जिम्मेदारी संभालने से पहले प्रतिभा तिवारी महासमुंद जिले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक(ASP) के पद पर पदस्थ थीं। महासमुंद में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाने, अपराध नियंत्रण, अवैध गतिविधियों पर नकेल कसने और जन-सुरक्षा सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सामुदायिक पुलिसिंग और आम जनता के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने के लिए भी उनके कार्यकाल की काफी सराहना की गई।
​2री वाहिनी छसबल सकरी में पदभार संभालने के बाद सेनानी प्रतिभा तिवारी ने वाहिनी के अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने कहा कि, बल में अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा और जवानों का कल्याण सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। छसबल की 2री वाहिनी राज्य की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था में सदैव मुस्तैदी से योगदान देती रहेगी।
प्रतिभा तिवारी के नए पदभार ग्रहण पर पुलिस महकमे, सहयोगियों और गणमान्य नागरिकों ने उन्हें बधाई एवं सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

Related Articles

Back to top button