छत्तीसगढ़धर्म एवं साहित्यरायपुर संभाग

राजपूत क्षत्रिय समाज उपसमिति रायपुर दक्षिण की महिलाओं का सावन मिलन समारोह कल, भगवान नीलकंठेश्वर महादेव मंदिर भाटागांव में होगा भव्य आयोजन

मनोहर सिंह राजपूत(एडिटर इन चीफ)
रायपुर : राजपूत क्षत्रिय महासभा रहटादाह, पंजीयन क्रमांक 1282 की उपसमिति रायपुर दक्षिण की महिलाओं के द्वारा, हर्षोल्लास के साथ सावन मिलन मनाने का निर्णय लिया गया है। महिला मंडल के द्वारा कल भाटागांव स्थित भगवान नीलकंठेश्वर महादेव मंदिर के प्रांगढ़ में सावन उत्सव का आयोजन किया जाएगा। महिला मंडल की अध्यक्ष आरती राजपूत की अध्यक्षता में कल 11 अगस्त को दोपहर 2 बजे बस स्टैंड के सामने स्थित भगवान नीलकंठेश्वर मंदिर भाटागांव में भव्य सावन मिलन का आयोजन किया जाएगा। उप समिति रायपुर दक्षिण के महिला सचिव रेणुका राजपूत व सांस्कृतिक सचिव ममता राजपूत ने बताया कि, कार्यक्रम में अध्यक्ष लव सिंह ठाकुर सहित पदाधिकारीगण उप समिति रायपुर दक्षिण उपस्थित रहेंगे। सांस्कृतिक सचिव ममता राजपूत ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि, कार्यक्रम की शुरुआत दोपहर 2 बजे भगवान गणेश जी और भगवान शंकर जी की पूजा अर्चना, आरती के साथ होगी। साथ ही भजन मंडली द्वारा भजन कार्यक्रम भी आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम सावन मिलन का है, इसलिए महिला मंडल की सभी महिलाओं को हरा कलर की साड़ी में सोलह सिंगार के साथ ज्यादा से ज्यादा संख्या में शामिल होने की अपील की गई है। इस कार्यक्रम में विभिन्न प्रतियोगिता 5 स्टेप में होना है। सभी के अपने नंबर है, नंबर द्वारा ही प्रतिभागियों में सावन क्वीन चुना जाएगा। उक्त कार्यक्रम को लेकर उप समिति रायपुर दक्षिण की महिलाओं में काफी उत्साह है। महिला मंडल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष तनुजा ठाकुर, उपाध्यक्ष सुधा ठाकुर, मंत्री चमेली ठाकुर, मंत्री लता ठाकुर, कोषाध्यक्ष अन्नू ठाकुर, सह सचिव शीला ठाकुर, प्रचार सचिव कविता परमार, कार्यकारिणी सदस्य राधा ठाकुर, संगठन सचिव विभा ठाकुर, कार्यकारिणी सदस्य हेमा ठाकुर व सक्रिय सदस्य माया ठाकुर कुशालपुर, सक्रिय सदस्य गायत्री राजपूत सभी कार्यक्रम की तैयारियों में जुटे हुए है।

Related Articles

Dhindora24 (Desk)

ढिंढोरा 24 एक प्रादेशिक न्यूज़ पोर्टल हैं, जहां आपको मिलती हैं राजनैतिक, मनोरंजन, खेल -जगत, व्यापार , अंर्राष्ट्रीय, छत्तीसगढ़ , मध्याप्रदेश एवं अन्य राज्यो की विश्वशनीय एवं सबसे प्रथम खबर ।

Related Articles

Back to top button