राजनीतिरायपुर संभाग

राजू भुनेश्वर चन्दाकर बने बागबाहरा में कृषि विभाग के विधायक प्रतिनिधि, विधायक द्वारिकाधीश यादव ने दी जिम्मेदारी

महासमुंद/बागबाहरा। खल्लारी विधानसभा क्षेत्र के विधायक द्वारिकाधीश यादव ने एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक नियुक्ति करते हुए मुनगासेर के सरपंच प्रतिनिधि राजू भुनेश्वर चन्दाकर को कृषि विभाग का विधायक प्रतिनिधि नियुक्त किया है।
इस अवसर पर विधायक द्वारिकाधीश यादव ने कहा कि कृषि विभाग के प्रतिनिधि के रूप में उनकी नियुक्ति से क्षेत्र के किसानों और शासन के बीच समन्वय मजबूत होगा। वे जनकल्याणकारी कृषि योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने और किसानों की समस्याओं के त्वरित निराकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
नई जिम्मेदारी मिलने पर राजू चन्दाकर ने विधायक श्री यादव का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे किसानों के हित में पूरी निष्ठा से काम करेंगे। इस दौरान कोमाखान ब्लॉक अध्यक्ष खेमराज सिन्हा, बागबाहरा ग्रामीण ब्लॉक अध्यक्ष देवनाथ साहू, खोमेश साहू, कृष्ण दीवान, गणेश दीवान और बाबूलाल दीवान प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button