छत्तीसगढ़

सरायपाली पुलिस ने अवैध शराब का परिवहन करते एक आरोपी को किया गिरफ्तार, 7 लीटर देशी शराब जब्त

​महासमुंद/सरायपाली: जिले में अवैध शराब की, बिक्री और परिवहन पर रोक लगाने के लिए महासमुंद पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सरायपाली पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। मुखबिर की, सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने ग्राम बालसी नाला के पास घेराबंदी कर एक आरोपी को 40 नग देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, 19 जुलाई 2026 को मुखबिर से सटीक सूचना मिली थी कि, एक व्यक्ति अपनी एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल (CG-06, GG-0978) से अवैध रूप से शराब लेकर जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने रास्ते में नाकाबंदी कर संदेही को रोका। पूछताछ में उसने अपना नाम श्रीराम जायसवाल (57 वर्ष), निवासी ग्राम लंबर (थाना सरायपाली) बताया। जब उसके सफेद रंग के प्लास्टिक झोले की, तलाशी ली गई, तो उसमें से ‘शेरा’ ब्रांड की, 40 नग देशी प्लेन शराब (प्रत्येक में 180 एमएल, कुल 7.200 लीटर) बरामद हुई। आबकारी एक्ट के तहत जेल भेजा गया आरोपी पुलिस ने आरोपी के कब्जे से शराब (कीमत 3,200 रुपये) और परिवहन में इस्तेमाल की, जा रही मोटरसाइकिल (कीमत 40,000 रुपये) सहित कुल 43,200 रुपये की, संपत्ति जब्त की है। आरोपी श्रीराम जायसवाल के खिलाफ थाना सरायपाली में अपराध क्रमांक 240/26 के तहत आबकारी एक्ट की, धारा 34(2) के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

Related Articles

Back to top button