छत्तीसगढ़धर्म एवं साहित्यरायपुर संभाग

राजपूत क्षत्रीय समाज 1282 के उप समिति दक्षिण रायपुर की महिला मंडल द्वारा सावन उत्सव का आयोजन, हरे परिधान में मनमोहक प्रस्तुति के साथ झूमी महिलाएं

मनोहर सिंह राजपूत(एडिटर इन चीफ)
रायपुर। हर साल की तरह इस साल भी सावन के पवित्र माह में राजपूत क्षत्रीय समाज रहटादह 1282 के उपसमिति रायपुर दक्षिण में महिला मंडल के द्वारा सावन मिलन समारोह का आयोजन किया गया। महिला मंडल अध्यक्ष ममता राजपूत की अध्यक्षता में नीलकंठेश्वर मंदिर भाटागांव में यह सावन उत्सव रखा गया था। जिसमें उपसमिति दक्षिण के पदाधिकारी पूर्व केंद्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर, उपसमिति अध्यक्ष आई.के.ठाकुर, पावन गौतम, दिनेश सिंह, विजय सिंह, मनमोहन सिंह, सुरेश ठाकुर, प्रदीप नन्दनवान, विनोद सिंह राजपूत सहित उपसमिति दक्षिण के सदस्य व महिला मंडल सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। सर्व प्रथम अतिथियों और पदाधिकारियों के द्वारा भगवान भोलेनाथ, मां गौरी और प्रभु श्री गणेश की पूजा अभिषेक के साथ कार्यक्रम की शुरूआत की गई। सभी महिलाएं हरे परिधान में सुशोभित हो रहीं थी। महिला मंडल की सचिव नमिता ठाकुर ने बताया कि, इस सावन उत्सव के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिसमें महिला पदाधिकारियों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी। इस मनमोहक प्रस्तुति के साथ महिलाएं जमकर झूमी। जिसमें ग्रुप डांस में प्रथम आरती राजपूत, दूसरे स्थान पर माया चौहान और ग्रुप में रेणुका ठाकुर और ग्रुप रहे वहीं तीसरे स्थान पर वर्षा बैस रहीं। इसी प्रकार नाट्य प्रतियोगिता में प्रथम चमेली ठाकुर व बहुरानी ग्रुप, सावन सुंदरी प्रतियोगिया में प्रथम स्थान पर सिया ठाकुर, दूसरे स्थान पर वंदना ठाकुर व तीसरे स्थान में रानी परमार रहीं। इस दौरान कार्यक्रम में समाज के बच्चों की एक से बढ़कर एक आकर्षक प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम में पदाधिकारियों के सम्मान के बाद सभी प्रतिभागियों क़ो समाज की ओर से प्राइज का भी वितरण किया गया। इसके बाद सभी महिला पदाधिकारियों को उप समिति की ओर से बैच से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में अंत में महिला मंडल की अध्यक्ष ममता राजपूत ने कार्यक्रम के सफल आयोजन में सभी के सहयोग और बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के लिए आभार जताया।

Dhindora24 (Desk)

ढिंढोरा 24 एक प्रादेशिक न्यूज़ पोर्टल हैं, जहां आपको मिलती हैं राजनैतिक, मनोरंजन, खेल -जगत, व्यापार , अंर्राष्ट्रीय, छत्तीसगढ़ , मध्याप्रदेश एवं अन्य राज्यो की विश्वशनीय एवं सबसे प्रथम खबर ।

Related Articles

Back to top button