छत्तीसगढ़

SC प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष चातुरीनंद का तुमगांव में किसान कांग्रेस ने किया आत्मीय स्वागत

महासमुंद। सरायपाली विधायक एवं छत्तीसगढ़ अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ कांग्रेस की नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष चातुरीनंद के प्रथम नगर आगमन पर तुमगांव चौक में भव्य स्वागत एवं अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने उत्साह के साथ उनका स्वागत किया और उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। स्वागत कार्यक्रम का नेतृत्व जिलाध्यक्ष किसान कांग्रेस मानिक साहू ने किया। कार्यकर्ताओं ने फूलमालाओं से विधायक धात्री नंद का स्वागत कर कांग्रेस संगठन को मजबूत करने और जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता देने का संकल्प व्यक्त किया। इस अवसर पर राजेश चंद्राकर, थानु साहू, केशव चौधरी, नवदीप चंद्राकर, दिलीप जैन, प्रभा जैन, राधा साहू, रोहित साहू, गजेंद्र साहू, गौतम सिन्हा, डिगेश्वर सत्यम, योगेश यादव, शुभम, चैनसिंग परमार, वेद प्रकाश साहू, तेथीस चेलक और मनोज ढीढी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित रहे। कार्यकर्ताओं ने कहा कि, चातुरीनंद को प्रदेश स्तर पर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने से अनुसूचित जाति समाज के साथ-साथ कांग्रेस संगठन को भी मजबूती मिलेगी। समारोह के दौरान समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिला।

Related Articles

Back to top button