सरायपाली के निजी होटल में चल रहा था सेक्स रैकेट का खेल, राजधानी से बुलाई जाती थी लड़कियां, सेक्स वर्कर से हुई छेड़छाड़ तब हुआ मामले का खुलासा, 6 आरोपी गिरफ्तार

मनोहर सिंह राजपूत(एडिटर इन चीफ)
महासमुंद। महासमुंद जिले के सरायपाली शहर के जय पैलेश होटल में सेक्स रैकेट चलाने व छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। मामले में सरायपाली पुलिस ने छेड़छाड़ के 04 आरोपी और देह व्यापार चलाने वाले 02 अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों का नाम जयप्रकाश पटेल, भोपाल सिंह, चंदन कुमार, हरदीप सिंह, होटल संचालक अंकित पटेल और संतोष दास को गिरफ्तार किया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रतिभा पांडेय से मिली जानकारी के अनुसार, होटल संचालक के द्वारा सेक्स रैकेट चलाने का काम किया जाता था। इसके लिए बाकायदा राजधानी रायपुर से युवती व महिलाओं को बुलाया जाता था। इसी कड़ी में वहां रायपुर से आई एक महिला के साथ 04 लोगों ने छेड़छाड़ की घटना को अंजाम दिया। इसके बाद होटल में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ पुलिस के सामने आया। जिस पर कार्रवाई करते हुए सरायपाली पुलिस ने छेड़छाड़ करने वाले और होटल में सेक्स रैकेट चलाने वाले आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।