
महासमुन्द विधानसभा की प्रगति की जानकारी के लिए नगर पालिका उपाध्यक्ष एवं महासमुन्द विधानसभा के बी.एल.ओ.वन. देवीचन्द राठी, भाजपा शहर मण्डल अध्यक्ष महेन्द्र सिका ने निर्वाचक पंजीकरण अधिकारी सुश्री अक्षा गुप्ता से मुलकात की। उक्त नेताओं ने जानकारी में चाहा कि अभी तक विधानसभा में मतदाता फार्म का वितरण कितना हुआ है। 2003 एवं 2025 की मतदाता सूची उपलब्ध कराने को कहा गया, मतदाता कलर फोटो उपलब्ध नही हो पा रहे है उनके लिए क्या विकल्प है कुछ जगहों पर बी.एल.ओ. व्यक्तिगत कारणों से काम नही कर पा रहे ऐसी जगह की क्या वयवस्था की गई इस पर ई.आर.ओ. ने बताया कि क्षेत्र में 75 प्रतिशत मतदाताओं को फार्म वितरण हो गया है मतदाता सूची उपलब्ध कराने के लिए आयोग से निर्देश नही है मोबाईल लिंक के माध्यम से मतदाता सूची देखी जा सकती है। बी.एल.ओ. इसके लिए मदद करंेगें। मतदाता की फोटो मोबाईल से लाईव जोड़कर लिया जावेगा इसका प्रशिक्षण बी.एल.ओ. को दिया गया है जहां पर बी.एल.ओ. काम करने मे असमर्थ है वहां पर वैकल्पिक व्यवस्था की जा चुकी है ऐसी जानकारी ई.आर.ओ. से प्राप्त हुई। राठी ने निर्वाचक पंजीकरण अधिकारी को बताया कि वास्तविक स्थिति मे महासमुन्द शहर के 46 बुथ में अभी आवेदन बहुत ही कम बांटे गये है। जबकि लगभग पुरनीक्षण कार्य शुरू हुये 10 दिन हो गया है। हमारे पार्टी के बी.एल.ओ. भी सहयोग करने को तैयार है इसके अलावा 2003 एवं 2025 की मतदाता सूची उपलब्ध कराने से पुनरीक्षण कार्य में आसानी होगी। कारण की 2025 में मतदाता जिस बुथ में है वह बुथ 2003 में अलग था इसलिए नाम खोजने में व्यवहारिक कठिनाई होगी। मुलाकात के दौरान भाजपा नेता गौरव राठी भी थे।



