छत्तीसगढ़रायपुर संभाग

महासमुंद में भाजपा का आज जंगी प्रदर्शन, गंगा पूजन कर आम सभा के बाद निकाली जायेगी कलश यात्रा,देखिये वीडियो…

पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह सहित प्रदेश और जिला स्तर के भाजपा नेता व हजारों कार्यकर्ता होंगे प्रदर्शन में शामिल

महासमुंद जिला मुख्यालय में आज भाजपा के द्वारा जंगी प्रदर्शन किया जाएगा। गंगाजल के सम्मान में भाजपा मैदान में नारे के साथ महासमुंद में भाजपा, आज गंगा पूजन के बाद आम सभा का आयोजन करेगी और कलश यात्रा निकालकर संसदीय सचिव विनोद चंद्राकर के निवास पहुंचकर उन्हें गंगाजल भेंट करते हुए कांग्रेस सरकार के वादों को याद दिलाएगी। शहर के पटवारी कार्यालय पुराना कचहरी के पास भाजपा का प्रदर्शन होगा। जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह, सांसद चुन्नीलाल साहू सहित प्रदेश और जिला स्तर के नेताओं के साथ जिलेभर से हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता शामिल होंगे।

प्रदर्शन को लेकर जानकारी देते हुए महासमुंद भाजपा जिला अध्यक्ष रूपकुमारी चौधरी ने बताया कि, दोपहर 1 बजे से गंगा पूजन, आम सभा एवं कलश यात्रा कार्यक्रम की शुरुआत होगी। उन्होंने कहा कि, कांग्रेस द्वारा गंगाजल की कसम खाकर बेरोजगारों को 25 सौ मासिक भत्ता का वादा, महिला स्व सहायता समूह के कर्जा माफी का वादा, निराश्रित एवं वृद्धावस्था पेंशन 15 सौ रुपए देने का वादा और छत्तीसगढ़ में पूर्ण शराबबंदी का वादा कांग्रेस ने किया था। वादों से मुकर कर कांग्रेस ने ना केवल वादाखिलाफी किया, बल्कि मां गंगा का घोर अपमान किया है। इसके विरोध में भाजपा जिला महासमुंद द्वारा पटवारी कार्यालय पुराना कचहरी के सामने पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह के नेतृत्व में गंगा पूजन आमसभा कलश यात्रा के माध्यम से विरोध जातायेगी। और स्थानीय कांग्रेस विधायक व संसदीय सचिव विनोद चंद्राकर के निवास में जाकर गंगाजल सौंपा जाएगा।

Related Articles

Dhindora24 (Desk)

ढिंढोरा 24 एक प्रादेशिक न्यूज़ पोर्टल हैं, जहां आपको मिलती हैं राजनैतिक, मनोरंजन, खेल -जगत, व्यापार , अंर्राष्ट्रीय, छत्तीसगढ़ , मध्याप्रदेश एवं अन्य राज्यो की विश्वशनीय एवं सबसे प्रथम खबर ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button