खेलछत्तीसगढ़राष्ट्रीय

राष्ट्रीय पैरा योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप नई दिल्ली में तोरण ने कांस्य पदक जीता

महासमुंद – पहला नेशनल पैरा योगासन चैंपियनशिप 2025- 26 का आयोजन मोरारजी देसाई नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ योगा नई दिल्ली में दिनांक 27 से 28 सितंबर 2025 तक पैरा योगासन स्पोर्ट्स प्रमोशन कमेटी ऑफ योगासन भारत द्वारा आयोजित किया गया। इस प्रतियोगिता में 21 राज्यों के 275 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। छत्तीसगढ़ प्रदेश की टीम में महासमुंद जिले से 02 खिलाड़ी तोरण यादव एवं प्रीति यादव शामिल हुए।

राष्ट्रीय योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप नई दिल्ली में तोरण ने कांस्य पदक जीता –

राष्ट्रीय योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप नई दिल्ली में तोरण यादव ने बेहतर प्रदर्शन करने के साथ कांस्य पदक जीतकर ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल कर लिया है। तोरण यादव पिता श्री डेरहा यादव जो ग्राम पंचायत खट्टी महासमुंद के निवासी हैं जिन्होंने इससे पहले भी राष्ट्रीय पैरा कबड्डी चैंपियनशिप में भागीदारी करने के साथ कांस्य पदक जीतने में सफलता हासिल किया है। तोरण ग्राम पंचायत खट्टी में योगा अभ्यास करते हुए गांव के योगा खिलाड़ियों को अभ्यास कराते हैं साथ ही शारीरिक शिक्षा (बीपीएड) की पढ़ाई मनसा कॉलेज भिलाई में कर रहे हैं। तोरण ने पदक जीतकर जिले व राज्य को गौरवान्वित किया है। प्रीति यादव पिता श्री रमेश यादव फॉर्चून नेत्रहीन विद्यालय कर्मापटपर बागबाहरा में रहते हुए पैरा एथलेटिक्स में पदक जीतने में सफलता हासिल किया था, छत्तीसगढ़ शासन द्वारा राष्ट्रीय चैंपियनशिप में पदक जीतने पर राज्य खेल अलंकार से पुरस्कृत किया गया हैं। पहला राष्ट्रीय योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप नई दिल्ली में प्रीति ने अपना बेहतरीन प्रदर्शन करने के साथ ही चैंपियनशिप में सातवां स्थान हासिल किया।

पदक जीतने पर दी बधाई-

पहला नेशनल पैरा योगासन चैंपियनशिप 2025- 26 में दोनों खिलाड़ियों के अच्छे प्रदर्शन करने के साथ तोरण यादव के कांस्य पदक जीतने पर कलेक्टर विनय कुमार लंगेह, अपर कलेक्टर सचिन भूतड़ा, खेल अधिकारी खेल एवं युवा कल्याण महासमुंद मनोज धृतलहरे, उप संचालक समाज कल्याण संगीता सिंह, मनसा शिक्षा महाविद्यालय भिलाई प्राचार्य डॉ. स्मिता सक्सेना एवं खेल अधिकारी डॉ. मेजर सिंह, जिला पैरा स्पोर्ट्स संघ महासमुंद अध्यक्ष निरंजन साहू एवं गणेश राम कोसरे, कोषाध्यक्ष सेवन दास मानिकपुरी, हिरेंद्र देवांगन, डॉक्टर विकास अग्रवाल, पुर्नेंद्र चंद्राकर, स्पोर्ट्स ऑफिसर पीजी कॉलेज दिलीप लहरें, राकेश ठाकुर, शिवेंद्र यादव, सविता निषाद, सत्यनारायण दुर्गा, प्रभा साहू, एवन साहू, फॉर्चून नेत्रहीन विद्यालय कर्मापटपर बागबाहरा के समस्त शिक्षक एवं स्टॉफ, खेल संघ एवं खिलाड़ियों ने बधाई दीं।

Related Articles

Back to top button