छत्तीसगढ़राजनीतिरायपुर संभाग

केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने महासमुंद के झालखम्हरिया में कमार समाज के लोगों से की मुलाकात, केंद्र के योजनाओं से मिलने वाले लाभ की ली जानकारी, 9 करोड़ 64 लाख की लागत से बनने वाले 12 सड़कों का किया भूमिपूजन

महासमुंद – केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और उप मुख्यमंत्री अरूण साव आज महासमुंद के दौरे पर रहे। केंद्रीय मंत्री और उप मुख्यमंत्री ने पीएम जनमन योजना अंतर्गत आज महासमुंद के ग्राम झालखम्हरिया में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत की। ग्राम झालखम्हरिया पहुंचने के बाद केंद्रीय मंत्री व उपमुख्यमंत्री ने गांव के विशेष पिछड़ी जनजाति कमार परिवार रामसिंह कमार के घर जाकर उनसे और उनके परिवार वालों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने परिवार के साथ करीब 10 मिनट का समय बिताया। और न केवल उनका हाल-चाल जाना, बल्कि केंद्र सरकार की मिलने वाली योजनाओं के बारे में भी पूछ परख की। रामसिंह के परिवार से मिलने के बाद केंद्रीय मंत्री और उपमुख्यमंत्री जनमन कार्यक्रम के तहत आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे। जहां पर उन्होंने गांव के करीब 50 कमार परिवार से मुलाकात की और केंद्र सरकार की मिल रही योजनाओं की जानकारी ली। साथ ही कमार जनजाति के लोगों को विभिन्न हितग्राही मूलक योजनाओं के तहत लाभान्वित भी किया।

IMG 20240115 WA0024

इस दौरान विशेष पिछड़ी जनजाति कमार बसाहट को जोड़ने के लिए महासमुंद विकासखंड अंतर्गत 12 सड़कों का भूमि पूजन भी किया गया। इस दौरान सांसद चुन्नीलाल साहू, विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा,पूर्व राज्य मंत्री पूनम चंद्राकार,पूर्व विधायक डॉ विमल चोपड़ा सहित कलेक्टर, एसपी व जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। आपको बता दें कि, महासमुंद विकासखंड में बनने वाले सड़कों की लागत 9 करोड़ 64 लाख ₹20हजार रुपए है। प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महाभियान पीएम जनमन के अंतर्गत महासमुंद जिला में कुल 12 कमार बसाहट को जोड़ने के लिए छत्तीसगढ़ ग्रामीण सड़क विकास अभिकरण प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत 12 सड़कों की स्वीकृत की गई है। जिसका आज ग्राम झालखम्हरिया में भूमि पूजन केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत व उपमुख्यमंत्री अरूण साव ने किया। इस दौरान केंद्रीय योजनाओं से लाभान्वित रामसिंह कमार ने जानकारी देते हुए कहा कि, वह कभी सोचे नहीं थे कि, उनके घर केंद्रीय मंत्री और उपमुख्यमंत्री भी आएंगे। उनके आने की बात को लेकर ही उनके मन में एक डर सा था। लेकिन उनसे बात करके अच्छा लगा। उन्होंने केंद्र की योजनाओं को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद भी ज्ञापित किया।

Related Articles

Back to top button