छत्तीसगढ़

खल्लारी विधायक द्वारिकाधीश यादव की अगुवाई में डॉ. चरण दास महंत का आत्मीय स्वागत, जनहित और संगठन विस्तार पर डॉ. चरण दास महंत ने कार्यकर्ताओं को दिया मार्गदर्शन

महासमुंद/पिथौरा। पिथौरा स्थित अग्रसेन भवन में छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत के आगमन पर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष एवं खल्लारी विधायक द्वारिकाधीश यादव के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य, आत्मीय एवं उत्साहपूर्ण स्वागत एवं अभिनंदन किया।
इस अवसर पर प्रदेश के समसामयिक राजनीतिक परिदृश्य, जनहित के मुद्दों तथा कांग्रेस संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत एवं प्रभावी बनाने को लेकर व्यापक चर्चा हुई। डॉ. महंत ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि कांग्रेस की ताकत उसकी जनसेवा, संगठन और कार्यकर्ताओं की प्रतिबद्धता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जनता के बीच निरंतर सक्रिय रहकर उनकी आवाज को मजबूती से उठाने का आह्वान किया।
डॉ. चरण दास महंत का अनुभवी नेतृत्व, स्पष्ट राजनीतिक दृष्टिकोण और प्रेरणादायी मार्गदर्शन कांग्रेस कार्यकर्ताओं के लिए सदैव ऊर्जा और संबल का स्रोत रहा है। उनके संबोधन से उपस्थित कार्यकर्ताओं में नए उत्साह, आत्मविश्वास और संघर्ष के संकल्प का संचार हुआ।
कार्यक्रम में अतिथि के रूप में पूर्व विधायक विनय जायसवाल, विनोद चंद्राकर, राजा देवेन्द्र बहादुर, डॉ. रश्मि चंद्राकर, महेन्द्र चंद्राकर, केशव चंद्राकर तथा दाऊलाल चंद्राकर विशेष रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष एवं खल्लारी विधायक द्वारिकाधीश यादव ने कहा कि कांग्रेस संगठन की एकजुटता ही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से समन्वय और समर्पण के साथ कार्य करने का आह्वान करते हुए कहा कि कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता जनता के विश्वास और जनसमर्थन के बल पर आगामी चुनाव में जिले की चारों विधानसभा सीटों पर कांग्रेस का परचम लहराने के लिए संकल्पित है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी जनहित, किसानों, युवाओं, महिलाओं और आम नागरिकों के मुद्दों को मजबूती से उठाती रही है और आगे भी जनता की आवाज बनकर संघर्ष करती रहेगी।
इस अवसर पर मुकेश यादव, करण दीवान, कुलवंत खनूजा, अरविंदर छाबड़ा, खल्लारी विधानसभा के प्रमुख – ब्लॉक अध्यक्ष देवनाथ साहू , खेमराज सिन्हा , लखबीर छाबड़ा , बागबाहरा नगर पालिका अध्यक्ष खिलेश्वरी ताम्रध्वज बघेल , युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष ताम्रध्वज बघेल , जिला कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष फिरोज मेमन , जिला कांग्रेस महामंत्री शमीम ख़ान , भूपेन्द्र ठाकुर मनोज कांत साहू , अमर चंद्राकर ,हरिशंकर यादव, नवनीत सलूजा , मानता राम यादव , पोखराज साहू ,कोमल महानंद , चंदूलाल साहू , वसीम ख़ान , सहजन पाशा , , संतोष पटेल , हरिराम यादव , दुर्गा सागर , मयंक शर्मा , मुकुंद सिंह , राजेश सिंह , राहुल कुलदीप , लोकेश दीवान, बुधेश्वर डड़सेना, अन्त वर्मा, राजू सिन्हा, आशु अग्रवाल, कौशल रोहिल्ला, कनक तिवारी, काशीराम शर्मा, पूनम मानिकपुरी, किशोर सोनवानी, ओमप्रकाश चक्रधारी, केशव साहू, शैलेंद्र सिन्हा, आकाश महंती, घनश्याम धन्धी, युगल यादव, चीनी पटेल, लोकनाथ नायक, दुलार यादव, गौतम साहू, मनीष अग्रवाल, दिनेश खालसा, सियाम सेन, दुष्यंत यादव, अनीश गाड़िया, राजा कोसरिया, हरधन साहू, मंगलूराम, बीसी सुदर्शन, मुन्ना, रमेश प्रधान, जगदीश साहू, प्रफुल राजपूत, गंगाधर बारिहा, चंपत यादव, सुनील सिन्हा, गौरव प्रधान राजकुमार बरिहा, सुरेश ठाकुर, रंजन टांडी, रामकुमार साहू सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button