
महासमुंद। “स्त्री शक्ति – महिला एल.आई.एस. प्रोफेशनल्स का संगठन” द्वारा “शिक्षा से शक्ति : पीढ़ियों को महिलाओं की शिक्षा के माध्यम से सशक्त बनाना” विषयक मासिक वेबिनार का आयोजन गूगल मीट पर हुआ।
मुख्य वक्ता डॉ. शाज़िया खान, सहायक पुस्तकालयाध्यक्ष, ए.एम.यू. अलीगढ़ रहीं। कार्यक्रम में एनडीएलआई क्लब के सदस्य प्राचार्य डॉ. एस. बी. कुमार, डॉ. मनोज कुमार शर्मा एवं सुश्री वंदना यादव उपस्थित रहे। सम्पूर्ण तकनीकी प्रक्रिया का संपादन ग्रंथपाल अजय कुमार श्रीवास ने किया।
इस आयोजन में महाविद्यालय के अधिकारीगण, कर्मचारीगण एवं छात्राओं की सक्रिय सहभागिता रही।



