
महासमुन्द | मतदाता सूची पुनर्निरीक्षण कार्य को लेकर भाजपा शहर मण्डल की बैठक,मण्डल अध्यक्ष महेंद्र सिका ,नपा उपाध्यक्ष एवं महासमुन्द विधानसभा के बी ० एल० ओ० वन देवीचंद राठी,महामंत्री पूर्व पार्षद मीना वर्मा की उपस्थिति में , शिवशक्ति केंद्र नयापारा के बूथ 181 में सम्पन्न हुई | बैठक में प्रभारी नपा उपाध्यक्ष देवीचंद राठी के द्वारा मतदाता सूची पुनर्निरीक्षण कार्य प्रत्येक बिंदु को लेकर विस्तार पूर्वक जानकारी दी गयी | देवीचंद राठी ने जानकारी देते हुए कहा कि वर्तमान में निर्वाचन आयोग से नियुक्त मतदाता सूची कार्य मे लगे बीएलओ ,आंगनबाड़ी कार्यकर्ता द्वारा घर घर जाकर फार्म दिया जा रहा है और उसमें पूर्ण जानकारी भरकर उनके द्वारा घर मे आकर फार्म वापस भी लिया जाएगा और उसकी पावती आवश्यक रूप से दी जानी है | फार्म में किसी प्रकार की त्रुटि होने पर पावती के आधार पर ही दावा आपत्ति की जा सकती है | देखा जा रहा है कि कई आंगनबाड़ी बीएलओ द्वारा मतदाताओं से फार्म को अपने निवास में मंगवाया जा रहा है और किसी प्रकार की कोई पावती रसीद नही दी जा रही है जो कि इस महत्वपूर्ण कार्य मे अनियमितता है | नपा उपाध्यक्ष देवीचंद राठी ने उपस्थित जनों से इस कार्य मे जागरूक रहकर सक्रियता से जनसम्पर्क और कार्य करने की अपिल किया | बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओ का आभार मण्डल महामंत्री मीना वर्मा द्वारा किया गया | बैठक में प्रमुख रूप से गोपाल वर्मा,पूर्व पार्षद विजय साहू, बूथ सचिव सारिका यादव,भगवती साहू, कुंती सिन्हा,पूर्णिमा शर्मा,ईश्वरी सोनी ,उषा साहू, देवकी ,सुरेखा,जानकी ,कस्तूरी विश्वकर्मा,भुवन ,पदमिनी, हेमा,सुनीता,दुर्गा,मिथलेश,विनय वर्मा सहित बड़ी संख्या में स्थानीय कार्यकर्ता उपस्थित थे |



