छत्तीसगढ़दुर्ग संभागबस्तर संभागबिलासपुर संभागराजनीतिरायपुर संभागराष्ट्रीयसरगुजा संभाग

उत्तर प्रदेश में भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश प्रवासी बैठक में शामिल हुईं राष्ट्रीय अध्यक्ष रूपकुमारी चौधरी, विधानसभा चुनाव 2027 की रणनीति पर हुआ मंथन

बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत बनाने और नारी शक्ति की सक्रिय भागीदारी बढ़ाने पर दिया गया जोर

महासमुंद। उत्तर प्रदेश प्रवास के दौरान भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद रूपकुमारी चौधरी भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश प्रवासी बैठक में सम्मिलित हुईं। बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों, प्रवासी महिला कार्यकर्ताओं के संगठनात्मक दायित्वों तथा बूथ स्तर पर संगठन को और अधिक सशक्त बनाने की रणनीति पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।

बैठक का शुभारंभ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की पूज्य माता स्व. सावित्री देवी के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ हुआ।

इस महत्वपूर्ण बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े जी, केंद्रीय राज्य मंत्री एवं उत्तर प्रदेश भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी जी, उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य जी एवं ब्रजेश पाठक जी, भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश सह-प्रभारी डॉ. मेधा कुलकर्णी, प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह जी, भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष सरोज कुशवाहा जी सहित महिला मोर्चा की समस्त प्रदेश पदाधिकारी उपस्थित रहीं।

बैठक में संगठन की आगामी कार्ययोजना को लेकर विचार-विमर्श करते हुए महिला कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका, जनसंपर्क अभियान, बूथ स्तर पर संगठनात्मक मजबूती और चुनावी तैयारियों को प्रभावी बनाने पर विशेष जोर दिया गया।

राष्ट्रीय अध्यक्ष रूपकुमारी चौधरी ने संगठन की सामूहिक शक्ति, महिला कार्यकर्ताओं के समर्पण और नारी शक्ति की सक्रिय भागीदारी को आगामी विधानसभा चुनाव में सफलता का महत्वपूर्ण आधार बताया। बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर आगामी विधानसभा चुनाव में विजय के लक्ष्य को प्राप्त करने का संकल्प लिया।

Related Articles

Back to top button