छत्तीसगढ़रायपुर संभाग

कटक में चमके महासमुंद के लाल, सीबीएसई फार ईस्ट ज़ोन क्रिकेट टूर्नामेंट में अनंत हरि पांडे और हिमांग साहू ने जीता ब्रॉन्ज़ मेडल

​महासमुंद। कटक (ओडिशा) में आयोजित सीबीएसई फार ईस्ट ज़ोन क्रिकेट टूर्नामेंट (अंडर-14 एवं अंडर-16) में महासमुंद के रिवरडेल स्कूल के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम रोशन किया है। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करते हुए, रिवरडेल स्कूल के छात्र, अनंत हरि पांडे और हिमांग साहू ने ब्रॉन्ज़ मेडल (कांस्य पदक) अपने नाम किया।
​टूर्नामेंट में कक्षा 5वीं के छात्र अनंत हरि पांडे (अंडर-14 श्रेणी) और कक्षा 9वीं के छात्र हिमांग साहू (अंडर-16 श्रेणी) ने अपनी टीम की ओर से बेहतरीन खेल भावना, लगन और कड़ी मेहनत का परिचय दिया। दोनों युवा खिलाड़ियों की इस उपलब्धि से स्कूल प्रबंधन और जिले में खुशी की लहर है। ​खिलाड़ियों की इस सफलता पर रिवरडेल स्कूल प्रबंधन, शिक्षकों तथा परिवार जनों ने अनंत और हिमांग को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और निरंतर सफलता की कामना की है।

Related Articles

Back to top button