छत्तीसगढ़

जदुमणि प्रधान को मिल रहा आर्थिक संबल, 23 किस्तों से मिली सहायता बनी खेती-किसानी की जरूरतों को पूरा करने का सहारा

महासमुंद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की, 25 वर्षों की, सार्वजनिक सेवा यात्रा में किसान कल्याण और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने का संकल्प निरंतर प्रमुख रहा है। इसी संकल्प को साकार करते हुए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना देश के किसानों के लिए आर्थिक संबल बन रही है। योजना के तहत मिलने वाली सहायता से किसान खेती-किसानी की, छोटी-बड़ी जरूरतों को समय पर पूरा कर पा रहे हैं और कृषि कार्यों के दौरान आने वाले आकस्मिक खर्चों के लिए दूसरों पर निर्भरता कम हो रही है। महासमुंद जिले के विकासखंड पिथौरा के ग्राम चिखली निवासी कृषक जदुमणि प्रधान की, कहानी इसी बदलाव की, एक प्रेरक मिसाल है।
ग्राम चिखली निवासी कृषक जदुमणि प्रधान एक मेहनतकश किसान हैं। उनके पास 3 एकड़ कृषि योग्य भूमि है, जिसमें से 0.40 एकड़ भूमि पर नलकूप के माध्यम से सिंचाई की, सुविधा उपलब्ध है। खेती-किसानी उनके परिवार की, आजीविका का महत्वपूर्ण आधार है। कृषि कार्यों के दौरान समय-समय पर खाद, बीज, दवाइयों, मजदूरी और निंदाई जैसे कार्यों के लिए अतिरिक्त धनराशि की, आवश्यकता होती है। ऐसे में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से मिलने वाली आर्थिक सहायता उनके लिए काफी उपयोगी साबित हो रही है। जदुमणि प्रधान बताते हैं कि, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत पंजीयन कराने के बाद से उन्हें अब तक कुल 23 किस्तों के माध्यम से आर्थिक सहायता प्राप्त हुई है। वे बताते हैं कि खेती में कई बार अचानक ऐसे खर्च सामने आ जाते हैं, जिन्हें टालना संभव नहीं होता। खेतों में निंदाई कराने, खाद-दवाइयां खरीदने और मजदूरों को भुगतान करने के लिए तत्काल पैसों की जरूरत पड़ती है। ऐसे समय में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से प्राप्त राशि उनके बहुत काम आती है। इससे वे कृषि संबंधी आवश्यकताओं को समय पर पूरा कर पाते हैं और छोटी-छोटी जरूरतों के लिए दूसरों से पैसे लेने की, परेशानी भी कम होती है। जदुमणि प्रधान इस सहायता के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त किया है।

Related Articles

Back to top button