कांग्रेस ने मनाया काला दिवस, केंद्र सरकार के खिलाफ निकाली विरोध रैली

बागबाहरा। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान एवं जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष व विधायक द्वारिकाधीश यादव के दिशा-निर्देश पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष लखबीर सिंह छाबड़ा के तत्वावधान में 8 अक्टूबर को अशोक होटल चौक में काला दिवस मनाते हुए केंद्र सरकार की, नीतियों तथा कांग्रेस नेता राहुल गांधी एवं कांग्रेस नेताओं के साथ किए जा रहे व्यवहार के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया गया। इस दौरान अशोक होटल चौक से स्टेशन चौक होते हुए वापस अशोक होटल चौक तक विरोध प्रदर्शन रैली निकाली गई। रैली में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने तख्ती लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की, और लोकतांत्रिक अधिकारों एवं संविधान की, रक्षा की, आवाज उठाई। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार की, नीतियों को लेकर विरोध जताया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि लोकतंत्र में विपक्ष की, आवाज को सुना जाना जरूरी है तथा संविधान और नागरिकों के अधिकारों की, रक्षा सभी की जिम्मेदारी है। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि, कांग्रेस पार्टी लोकतंत्र, संविधान और आम जनता के अधिकारों की, रक्षा के लिए सदैव संघर्ष करती रहेगी। केंद्र सरकार की, जनविरोधी नीतियों एवं लोकतांत्रिक आवाज को दबाने के किसी भी प्रयास का कांग्रेस पार्टी पुरजोर विरोध करेगी। रैली के दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए अपनी मांगों और विरोध को बुलंद किया। प्रदर्शन के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने संगठन की, एकजुटता के साथ लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष जारी रखने की, बात कही।विरोध प्रदर्शन में जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष फिरोज मेमन, जिला महामंत्री गिरिश पटेल, राजेश सोनी, जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष दुर्गा सागर, शहर कांग्रेस अध्यक्ष लखवीर सिंह छाबड़ा, ब्लॉक कांग्रेस उपाध्यक्ष पोखराज साहू, पंकज हरपाल, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती खिलेश्वरी ताम्रध्वज बघेल, नगर पालिका उपाध्यक्ष देवेश साहू, पार्षद मिथुन अमीर, मंता यादव, रमेश ठाकुर, ब्लॉक महामंत्री अशोक अग्रवाल, मयंक शर्मा, हितेश खरे, दिनेश मोंगरे, ताम्रध्वज बघेल, जुगराज बघेल सहित रवि निषाद, गणपत जगत, कुंती महानंद, आदित्य बोकड़े, लोकेश दीवान एवं कांग्रेस के अनेक पदाधिकारी, पार्षद और कार्यकर्ता शामिल हुए।



