कारागुला एवं मुनगाशेर में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों में मुख्य अतिथि के रूप में हुए शामिल भीखम सिंह ठाकुर , लोककलाकारों का किया उत्साहवर्धन

महासमुंद। जिला पंचायत महासमुंद के उपाध्यक्ष भीखम सिंह ठाकुर ने 23 नवंबर की, रात्रि खल्लारी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम कारागुला (कोमाखान) एवं ग्राम मुनगाशेर में आयोजित भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों में मुख्य अतिथि के रूप में सहभागिता की। इस दौरान उन्होंने लोककलाकारों का उत्साहवर्धन किया तथा ग्रामीणों से आत्मीय संवाद कर सांस्कृतिक आयोजनों की सराहना की। ग्राम कारागुला में जय अम्बे सुवा पार्टी एवं कार्तिक पूर्णिमा उत्सव समिति द्वारा आयोजित भव्य सुवा नृत्य एवं कार्तिक पूर्णिमा उत्सव में श्री ठाकुर शामिल हुए। कार्यक्रम में उपस्थित मातृशक्ति एवं ग्रामवासियों ने उनका आत्मीय स्वागत एवं सम्मान किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री ठाकुर ने कहा कि, सुवा नृत्य छत्तीसगढ़ की, लोकसंस्कृति की, अनमोल धरोहर है। यह हमारी समृद्ध परंपरा, लोककला और नारी शक्ति की, सुंदर अभिव्यक्ति है। गांव-गांव में आयोजित ऐसे सांस्कृतिक कार्यक्रम हमारी परंपराओं को जीवंत बनाए रखने के साथ नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति से जोड़ने का महत्वपूर्ण कार्य करते हैं। लोककलाओं एवं सांस्कृतिक विरासत का संरक्षण और संवर्धन हम सभी की, सामूहिक जिम्मेदारी है। इसी क्रम में ग्राम मुनगाशेर में आयोजित रात्रिकालीन सांस्कृतिक कार्यक्रम मनोहर मांझी लोक मंच आर्केस्ट्रा में भी ठाकुर बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। उन्होंने कलाकारों की, मनमोहक प्रस्तुतियों की, सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर अपने उद्बोधन में श्री ठाकुर ने विकसित भारत के संकल्प तथा मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा संचालित सुशासन, कृषक आदान सहायता राशि एवं विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की, जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि, प्रदेश सरकार किसानों की, समृद्धि, ग्रामीण विकास और आमजन के कल्याण के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने ग्रामीणों से शासन की, योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने की, अपील की। दोनों कार्यक्रमों में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं गणमान्य नागरिकों की, गरिमामयी उपस्थिति रही। ग्राम कारागुला में पूर्व जनपद पंचायत सभापति उत्तम राणा, जुगेश पटेल, गिरीश हिन्दुस्तानी, ओमप्रकाश ध्रुव सहित आयोजन समिति की अध्यक्ष कु. सीमा ठाकुर, उपाध्यक्ष कु. विशाखा ठाकुर, कु. हेमा ठाकुर, कु. वंदना निषाद, कु. रीना निषाद, कु. दामिनी मांझी, कु. रंजना ठाकुर, कु. तारिणी दीवान, कु. डिगेश्वरी मांझी, कु. दिनेश्वरी ठाकुर, कु. भुनेश्वरी ठाकुर, कु. गीमन मांझी, कु. नंदिनी मांझी, श्रीमती अनिता निषाद, श्रीमती सीमा यादव, श्रीमती कुसुमलता यादव, श्रीमती नागेश्वरी यादव, श्रीमती भानुप्रिया यादव, मोहन यादव, कुमार निषाद, श्रीमती पूजा निषाद एवं श्रीमती प्रतिमा यादव सहित समिति के सदस्य एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे। वहीं ग्राम मुनगाशेर में एवन साहू (अध्यक्ष, सरपंच संघ बागबाहरा), रूपेंद्र सबर (उपसरपंच मुनगाशेर), गिरीश चक्रधारी, छन्नूलाल साहू, ओमप्रकाश ध्रुव, रोहित साहू, चंद्रकुमार सबर, रामेश्वर यादव, दिलेश यादव, होम यादव, इंद्रकुमार ठाकुर एवं बालेश्वर यादव सहित ग्राम के गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। श्री ठाकुर ने दोनों आयोजनों के सफल आयोजन के लिए आयोजन समितियों, लोककलाकारों, मातृशक्ति एवं समस्त ग्रामवासियों को बधाई देते हुए उनके आत्मीय स्वागत, सम्मान एवं स्नेह के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि, लोककला, संस्कृति और परंपराएं हमारी पहचान हैं। इन्हें सहेजना और आगे बढ़ाना हम सभी का दायित्व है। ऐसे आयोजन ग्रामीण अंचलों में सामाजिक समरसता, आपसी भाईचारे और सांस्कृतिक एकता को मजबूती प्रदान करते हैं।



