छत्तीसगढ़

किसानों को 65,100 रुपये प्रति एकड़ मुआवजा दे सरकार, धान खरीदी की अवधि 15 दिन बढ़ाई जाए – द्वारिकाधीश यादव

महासमुंद। प्रदेश में बीते एक माह के दौरान आए तीन चक्रवाती तूफानों और लगातार बारिश के कारण किसानों की, धान फसल को भारी नुकसान पहुंचा है। खेतों में खड़ी धान की, फसल गिरकर बर्बाद हो रही है, वहीं कटाई के बाद खेतों में पड़ी धान भी बारिश के चलते खराब हो रही है। ऐसी स्थिति में किसानों को राहत देने के लिए प्रदेश सरकार तत्काल फसल नुकसान का सर्वे कराकर प्रभावित किसानों को प्रति एकड़ 65,100 रुपये मुआवजा प्रदान करे। साथ ही धान खरीदी की, अवधि 15 दिन बढ़ाई जाए। यह मांग जिला कांग्रेस कमेटी महासमुंद के अध्यक्ष द्वारिकाधीश यादव ने प्रदेश सरकार से की है।
श्री यादव ने कहा कि, प्राकृतिक आपदा ने किसानों की, पूरे साल की, मेहनत और उम्मीदों पर पानी फेर दिया है। किसानों की, आर्थिक स्थिति पहले से ही चुनौतीपूर्ण है। ऐसे समय में सरकार की, जिम्मेदारी है कि, प्रभावित गांवों और खेतों का निष्पक्ष एवं पारदर्शी सर्वेक्षण कराकर वास्तविक नुकसान के आधार पर तत्काल मुआवजा दिया जाए। उन्होंने कहा कि, फसल नुकसान का आकलन करने में किसी प्रकार की, लापरवाही नहीं होनी चाहिए और प्रभावित किसानों को राहत देने में अनावश्यक देरी नहीं की, जानी चाहिए।
उन्होंने कहा कि, क्षतिपूर्ति की, गणना प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान उत्पादन और 3100 रुपये प्रति क्विंटल समर्थन मूल्य के आधार पर की जाए। इस हिसाब से किसानों को 65,100 रुपये प्रति एकड़ मुआवजा मिलना चाहिए। इसके साथ ही धान खरीदी की, अंतिम तिथि 15 दिन आगे बढ़ाई जाए। पिछले तीन दिनों से टोकन कटने के कारण धान नहीं बेच पाने वाले किसानों को दोबारा टोकन जारी कर खरीदी का अवसर दिया जाए, ताकि कोई भी किसान अपनी उपज बेचने से वंचित न रहे।

राइस मिलर्स और समितियों की समस्याओं पर भी निर्णय ले सरकार

कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्री यादव ने कहा कि, धान खरीदी व्यवस्था केवल किसानों तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें राइस मिलर्स और धान खरीदी करने वाली सहकारी समितियों की, भी महत्वपूर्ण भूमिका है। प्रदेश सरकार को धान खरीदी से जुड़े सभी पक्षों की, समस्याओं और हितों को ध्यान में रखकर निर्णय लेना चाहिए। राइस मिलर्स को समय पर धान का उठाव, मिलिंग और भुगतान संबंधी समस्याओं से राहत मिले तथा खरीदी केंद्रों का संचालन करने वाली समितियों को भी आवश्यक संसाधन, पर्याप्त व्यवस्था और समय पर प्रोत्साहन राशि उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने कहा कि, धान खरीदी की, प्रक्रिया में किसानों, राइस मिलर्स और समितियों के बीच बेहतर समन्वय जरूरी है। यदि किसी एक पक्ष की, समस्या का समाधान नहीं होता तो उसका असर पूरी खरीदी व्यवस्था पर पड़ता है। इसलिए प्रदेश स्तर पर सभी संबंधित पक्षों से चर्चा कर व्यावहारिक और संतुलित निर्णय लिया जाना चाहिए, ताकि किसानों को अपनी उपज बेचने में परेशानी न हो और खरीदी व्यवस्था भी सुचारु रूप से संचालित हो सके। फसल बीमा का वास्तविक लाभ किसानों तक पहुंचे
जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री यादव ने फसल बीमा कंपनियों की, कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि किसान नियमित रूप से बीमा प्रीमियम जमा करते हैं, लेकिन प्राकृतिक आपदा के समय उन्हें बीमा का वास्तविक लाभ नहीं मिल पाता। सरकार बीमा कंपनियों को तत्काल निर्देशित करे कि प्रभावित किसानों की, फसलों का आकलन कर नियमानुसार क्षतिपूर्ति राशि प्रदान की, जाए। उन्होंने कहा कि, पटवारी हड़ताल के कारण फसल नुकसान के आकलन की, प्रक्रिया प्रभावित हुई है, इसलिए सरकार वैकल्पिक व्यवस्था कर सर्वेक्षण कार्य शीघ्र पूरा कराए। श्री यादव ने कहा कि, कांग्रेस पार्टी किसानों के हितों और अधिकारों की लड़ाई लगातार लड़ती रहेगी। प्रदेश सरकार को बिना विलंब किए फसल नुकसान का सर्वे कराना चाहिए, प्रभावित किसानों को 65,100 रुपये प्रति एकड़ मुआवजा देना चाहिए तथा धान खरीदी की, अवधि 15 दिन बढ़ानी चाहिए। इसके साथ ही राइस मिलर्स और सहकारी समितियों की, समस्याओं का प्रदेश स्तर पर समाधान कर धान खरीदी व्यवस्था को सुचारु बनाने के लिए तत्काल आवश्यक निर्णय लेना चाहिए।

Related Articles

Back to top button