कुमारी बाई का पक्के आवास का सपना हुआ पूरा, मिला सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन

महासमुंद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की, 25 वर्षों की, शासन-सेवा यात्रा का मूल भाव जनसेवा और समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाना रहा है। इसी भावना के अनुरूप प्रधानमंत्री जनजातीय आदिवासी न्याय महाअभियान (पीएम जनमन) के माध्यम से विशेष पिछड़ी जनजातियों के परिवारों को मूलभूत सुविधाओं के साथ पक्का और सुरक्षित आवास उपलब्ध कराने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। महासमुंद जिले में भी पीएम जनमन आवास योजना ने कमार परिवारों के लिए वर्षों पुराने पक्के घर के सपने को साकार करने का माध्यम बनाया है।
जिले के जनपद पंचायत महासमुंद, बागबाहरा एवं पिथौरा में निवासरत विशेष पिछड़ी जनजाति कमार परिवारों के लिए योजना के अंतर्गत 716 पात्र हितग्राहियों का सर्वे कर शत-प्रतिशत आवास स्वीकृति पूर्ण किया जा चुका है। स्वीकृत 716 आवासों में से 643 आवास, लगभग 90 प्रतिशत पूर्ण हो चुके हैं, जबकि 73 आवास निर्माणाधीन हैं। इनमें 38 आवास वर्तमान में स्वीकृत किए गए हैं। योजना के अंतर्गत 712 आवासों के लिए प्रथम किस्त, 672 के लिए द्वितीय किस्त, 649 के लिए तृतीय किस्त तथा 618 आवासों के लिए चतुर्थ किस्त की, राशि जारी की, जा चुकी है।
जिंदगी कई बार ऐसे कठिन इम्तिहान लेती है, जिनके सामने इंसान खुद को असहाय महसूस करने लगता है। महासमुंद विकासखंड के ग्राम पंचायत डुमरपाली के आश्रित ग्राम रामपुर की, 35 वर्षीय कुमारी बाई कमार का जीवन भी संघर्षों से भरा रहा। विवाह के कुछ समय बाद ही पति के असामयिक निधन के बाद दो छोटे बच्चों के पालन-पोषण और परिवार की, पूरी जिम्मेदारी उनके कंधों पर आ गई। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण कुमारी बाई बांस से बने घरेलू सामान तैयार कर अपनी आजीविका चलाती थीं। मेहनत से किसी तरह परिवार का भरण-पोषण हो जाता था, लेकिन उनके परिवार के पास रहने के लिए सुरक्षित और पक्का मकान नहीं था। जंगल से लगे क्षेत्र में कच्चे मकान में रहते हुए बारिश, आंधी और जंगली जानवरों का भय हमेशा बना रहता था। ऐसे में पक्का और सुरक्षित घर उनके लिए लंबे समय से एक सपना था। इसी बीच ग्राम पंचायत के माध्यम से उन्हें प्रधानमंत्री जनजातीय आदिवासी न्याय महाअभियान (पीएम जनमन) आवास योजना की, जानकारी मिली। योजना की, पात्रता के आधार पर उनका नाम स्वीकृत हुआ और उन्हें पक्का आवास उपलब्ध कराया गया। आज कुमारी बाई अपने दोनों बच्चों के साथ अपने नए पक्के घर में सुरक्षित, सम्मानजनक और निश्चिंत जीवन जी रही हैं। अब बारिश में घर के टपकने, तेज आंधी में मकान के असुरक्षित होने या रात में जंगली जानवरों के भय की चिंता नहीं रहती। पक्का आवास उनके लिए केवल चार दीवारें नहीं, बल्कि परिवार की, सुरक्षा, सम्मान और बेहतर भविष्य का आधार बन गया है।
कुमारी बाई खुशी जाहिर करते हुए कहती हैं कि, पीएम जनमन आवास योजना ने उनके परिवार को केवल पक्का मकान के साथ सुरक्षित जीवन जीने का भरोसा और बच्चों के बेहतर भविष्य की, नई उम्मीद भी दी है। उन्होंने इस योजना का लाभ मिलने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं राज्य सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया है।



