छत्तीसगढ़

कुष्ठ रोग उन्मूलन की दिशा में पहल, स्वास्थ्यकर्मियों को शीघ्र पहचान और उपचार का प्रशिक्षण

महासमुंद । राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय, महासमुंद में चिकित्सा अधिकारियों एवं लैब टेक्नीशियनों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण का उद्देश्य स्वास्थ्यकर्मियों की, तकनीकी एवं व्यावहारिक दक्षता बढ़ाकर जिले में कुष्ठ रोग की, शीघ्र पहचान, समय पर उपचार तथा दिव्यांगता की, रोकथाम सुनिश्चित करना है।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आर.के. सिंह कुशवाहा ने कहा कि, कुष्ठ रोग की, समय पर पहचान एवं नियमित उपचार से दिव्यांगता से बचाव संभव है। इसके लिए सभी स्वास्थ्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सजगता के साथ कार्य करना आवश्यक है। उन्होंने स्वास्थ्य कर्मियों से कुष्ठ रोग के संभावित मरीजों की, पहचान कर उन्हें समय पर उपचार उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया।
प्रशिक्षण के दौरान मेडिकल कॉलेज महासमुंद की त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. गरिमा झा ने कुष्ठ रोग के लक्षणों, पहचान एवं उपचार संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी। वहीं फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. मधु राज देवांगन ने प्रदर्शन के माध्यम से कुष्ठ रोग के संभावित मरीजों की, पहचान, शारीरिक परीक्षण तथा दिव्यांगता की, स्थिति का आकलन करने की, व्यावहारिक जानकारी प्रदान की। प्रशिक्षण में कुष्ठ रोग की, प्रारंभिक पहचान, बहु औषधि उपचार, दिव्यांगता प्रबंधन एवं मरीजों की समुचित देखभाल जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की, गई। चिकित्सा अधिकारियों एवं लैब टेक्नीशियनों को कुष्ठ रोग की, पहचान एवं जांच से संबंधित तकनीकी और व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया, जिससे वे अपने कार्यक्षेत्र में संभावित मरीजों की, पहचान कर समय पर उपचार की, प्रक्रिया सुनिश्चित कर सकें।
कार्यक्रम में जिला कुष्ठ अधिकारी डॉ. वी.पी. सिंह एवं जिला कार्यक्रम प्रबंधक श्रीमती नीलू धृतलहरे उपस्थित रहे। प्रशिक्षण के सफल संचालन में जिला सलाहकार एकेश्वर शुक्ला, हेल्थ एजुकेटर हरिशंकर साहू एवं मास्टर ट्रेनर सुनील देवदास ने सक्रिय सहयोग प्रदान किया। प्रशिक्षण के अंत में शामिल सभी चिकित्सा अधिकारियों एवं लैब टेक्नीशियनों को सहभागिता के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए।

Related Articles

Back to top button