छत्तीसगढ़

कोमाखान में लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदाता अधिकारों के प्रति जागरूकता जरूरी : विधायक द्वारिकाधीश यादव

बागबाहरा। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ अभियान के तहत कोमाखान में जनचौपाल-संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में खल्लारी विधायक एवं जिला कांग्रेस कमेटी महासमुंद के अध्यक्ष द्वारिकाधीश यादव विशेष रूप से शामिल हुए।
कार्यक्रम के दौरान विधायक द्वारिकाधीश यादव ने कांग्रेसजनों एवं स्थानीय नागरिकों के साथ मतदाता सूची, लोकतांत्रिक अधिकारों की, रक्षा तथा वोट की सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर संवाद किया। उन्होंने कहा कि, लोकतंत्र की, मजबूती के लिए प्रत्येक मतदाता का जागरूक होना जरूरी है। मतदाता सूची में अपने नाम की, जांच करना और मतदान के अधिकार के प्रति सजग रहना हर नागरिक की जिम्मेदारी है।
उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अभियान के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने और गांवों में लोगों को मतदाता अधिकारों के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया। साथ ही बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत बनाने के लिए सक्रियता से कार्य करने की, बात कही। कार्यक्रम में मंडल प्रभारी सीटू सलूजा, अंकित बागबाहरा, तेजन चंद्राकर, हरिशंकर यादव, बसंता ठाकुर, केजू चक्रधारी, संतोष पटेल, रवि निषाद, खेमराज सिन्हा, दुर्गा सागर, मनोहर ठाकुर, लीलाधर चंद्राकर, आशीष दीवान, सुनील टांडे, सविता ठाकुर, तुलाराम ठाकुर, किशोर चतुर्वेदी, अंजोर सिंग, नरेंद्र जैन, प्रदीप यादव, वसीम रजा, तूफान दीवान, ओमकार ठाकुर एवं हीरालाल साहू सहित अन्य कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button