छत्तीसगढ़

खल्लारी के श्रीराम स्मृति उपवन में गूंजा प्रकृति सेवा का संदेश, वृक्षों का मनाया गया वार्षिक जन्मोत्सव

खल्लारी स्थित श्रीराम स्मृति उपवन में गायत्री परिवार द्वारा आयोजित वृक्ष गंगा अभियान के अंतर्गत तरु-पुत्रों (वृक्षों) के वार्षिक जन्मोत्सव संस्कार एवं पूजन कार्यक्रम में सम्मिलित होने का अवसर प्राप्त हुआ।
परम पूज्य गुरुदेव एवं परम वंदनीया माता भगवती देवी शर्मा जी के सूक्ष्म संरक्षण में आयोजित इस कार्यक्रम में वृक्षों को परिवार के सदस्य के रूप में पूजित कर पर्यावरण संरक्षण, वृक्ष संवर्धन एवं प्रकृति सेवा का संदेश दिया गया। धार्मिक पर्यटन स्थल माँ खल्लारी की, पावन गोद में स्थित श्रीराम स्मृति उपवन में प्रकृति संरक्षण के इस पुनीत अभियान से जुड़कर अत्यंत प्रसन्नता हुई।
वृक्ष लगाएं, वृक्ष बचाएं—प्रकृति और आने वाली पीढ़ियों को सुरक्षित बनाएं।

Related Articles

Back to top button