हरनादादर में ‘मन की बात’ के 138वें एपिसोड का सामूहिक श्रवण

आज ग्राम पंचायत हरनादादर के बूथ क्रमांक 94 एवं 95 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के लोकप्रिय कार्यक्रम ‘मन की, बात’ के 138वें एपिसोड का सामूहिक श्रवण किया।
इस अवसर पर प्रधानमंत्री जी ने देशवासियों से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों, राष्ट्र निर्माण में जनभागीदारी, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, युवाओं की, भूमिका एवं समाजहित के कार्यों पर प्रेरणादायी विचार साझा किए। ‘मन की, बात’ के माध्यम से देशभर के जन-जन से जुड़ने और स्थानीय स्तर पर हो रहे सकारात्मक कार्यों को प्रोत्साहन देने का संदेश मिला।
कार्यक्रम में ग्राम पंचायत हरनादादर के सरपंच कोमल हीरादास टण्डन, जनक राम नायक सरपंच जूनवानी खुर्द सहित बूथ क्रमांक 94 के बूथ अध्यक्ष डीलेश्वर यादव एवं बूथ क्रमांक 95 के बूथ अध्यक्ष नेमीचंद चंद्राकर तथा बूथ सदस्यगण उपस्थित रहे।
उपस्थित सदस्य: यादराम साहू, शांति वैष्णव, पप्पू देवांगन, प्रीतम बरीहा, सोनाबाई पटेल, तोमन पटेल, प्रमिला बरीहा, देवकुमारी बरीहा, फलहार साहू, कुसुम ध्रुव, ओमप्रकाश ध्रुव, हितेश विभार, कमला बाई साहू, हीरादास टण्डन, संतराम, खेमन पटेल, मंगलूराम मेहर एवं अन्य कार्यकर्ता।



