छत्तीसगढ़

दादरगांव में धूमधाम से मनाई गई विश्वकर्मा पूजा, भगवान विश्वकर्मा से क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना

बागबाहरा। ग्राम दादरगांव में भगवान विश्वकर्मा पूजा समारोह श्रद्धा और उत्साह के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में खल्लारी विधायक द्वारिकाधीश यादव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने भगवान विश्वकर्मा की विधिवत पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों के सुखमय, समृद्ध एवं खुशहाल जीवन की, कामना की। इस अवसर पर विधायक द्वारिकाधीश यादव ने कहा कि, भगवान विश्वकर्मा निर्माण, शिल्प और सृजन के प्रतीक हैं। उनके प्रति आस्था हमें मेहनत, लगन और कर्म के प्रति समर्पित रहने की, प्रेरणा देती है। उन्होंने कहा कि, भगवान विश्वकर्मा जी की, कृपा सभी पर बनी रहे और प्रत्येक परिवार के जीवन में सुख, शांति एवं समृद्धि का संचार हो।
विधायक श्री यादव ने क्षेत्रवासियों को विश्वकर्मा पूजा की, शुभकामनाएं देते हुए कहा कि, धार्मिक एवं सामाजिक आयोजन समाज में आपसी भाईचारा और सद्भाव को मजबूत करते हैं। उन्होंने कहा कि, ऐसे आयोजनों के माध्यम से हमारी परंपराएं और सांस्कृतिक विरासत भी नई पीढ़ी तक पहुंचती है।
समारोह में ग्राम के जनप्रतिनिधियों, वरिष्ठ नागरिकों एवं ग्रामीणों ने विधायक का स्वागत किया।
कार्यक्रम में कमला दीवान, दुलार यादव, शिवदयाल दीवान, भोगसिंग दीवान, मोरध्वज दीवान, विश्वनाथ दीवान, रामजी डोेगरे, सोमनाथ, शशि दीवान, साहेबदास दीवान, रोहन गिरी गोस्वामी, ईश्वर साहू, रेशम लाल डोंगरे, लोचन दीवान, सरस्वती दीवान, मोहन सहीस, भुनेश्वरी दीवान, बेदराम, हेमलाल यादव, इंदर दीवान, शीतल ठाकुर, मालिकराम, लखन निर्मलकर, धनश्वेर दीवान, गिरधारी ठाकुर, ठाकुरराम दीवान, सेवकराम ठाकुर, टिकेश गोस्वामी, डायमंड दीवान, भेखलाल चंद्राकर, रामशंकर पटेल, ओमप्रकाश ठाकुर सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं समाजजन उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button