भगवान विश्वकर्मा पूजा समारोह में शामिल हुए विधायक द्वारिकाधीश यादव, क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि की कामना

बागबाहरा। ग्राम फिरगी में भगवान विश्वकर्मा पूजा समारोह का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। समारोह में खल्लारी विधायक द्वारिकाधीश यादव शामिल हुए। उन्होंने भगवान विश्वकर्मा की, विधिवत पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों के सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की, कामना की।
इस अवसर पर विधायक द्वारिकाधीश यादव ने कहा कि, भगवान विश्वकर्मा को निर्माण, शिल्प और तकनीकी कौशल का प्रतीक माना जाता है। उनके प्रति आस्था रखने वाले लोगों के लिए यह पर्व मेहनत, कर्म और सृजन के महत्व को भी दर्शाता है। उन्होंने कहा कि, भगवान विश्वकर्मा जी की, कृपा सभी पर बनी रहे और प्रत्येक परिवार के जीवन में सुख, शांति एवं समृद्धि का संचार हो। विधायक श्री यादव ने क्षेत्रवासियों को विश्वकर्मा पूजा की, शुभकामनाएं देते हुए कहा कि, ऐसे धार्मिक और सामाजिक आयोजन आपसी भाईचारे एवं सद्भाव को मजबूत करते हैं। उन्होंने सभी के सुखमय एवं मंगलमय जीवन की, कामना की। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जनपद सदस्य पारस सांखला, ख़िरसाय पटेल, रामजी चक्रधारी, पृथ्वी साहू, कुमार सिंह ठाकुर, यादराम निराला, भुवनेश्वर ठाकुर, जीवन जगत, डंक राम कुर्रे, मंगल दास, गुहाराम बंजारा, चतरू यादव, बेनुराम चक्रधारी, फगेश चक्रधारी, थनवार ठाकुर, यादराम देवांगन, पुरुषोत्तम ठाकुर आदि उपस्थित थे।



