छत्तीसगढ़

दुकान में आगजनी की घटना, विधायक ने घटनास्थल पहुंचकर स्थिति का लिया जायजा

महासमुंद। रविवार को नगर के इमलीभाठा क्षेत्र में एक दुकान में अचानक आग लग गई। आगजनी की जानकारी मिलते ही महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा मौके पर पहुंचे। फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया गया। आगजनी से आसपास के निवासियों में भय का माहौल बन गया, विधायक श्री सिन्हा ने आसपास के निवासियों से मुलाकात की। उन्हें आश्वस्त किया कि, वें हर संभव मदद के लिए उनके साथ खड़े हैं। उन्होंने लोगों से आगजनी के संबंध में जानकारी ली। साथ ही उन्हें घटनास्थल से दूर सुरक्षित रहने भी कहा। उन्होंने पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारियों से संपर्क कर घटना के संबंध में चर्चा की। साथ ही उक्त घटना में हर संभव सहायता देने के लिए उन्हें निर्देशित भी किया।
इस दौरान नगर पालिका उपाध्यक्ष देवीचंद राठी, भाजपा नेता संदीप घोष, गोविंद ठाकुर, एल्डरमैन हनीश बग्गा सहित अन्य उपस्थित थें।

Related Articles

Back to top button