छत्तीसगढ़

नए बस स्टैंड एवं नगर पालिका भवन के लिए मिली प्राविधिक स्वीकृति, विधायक ने मुख्यमंत्री एवं उप मुख्यमंत्री का जताया आभार

महासमुंद। महासमुंद में नए बस स्टैंड एवं नगर पालिका के नए भवन निर्माण के लिए शासन द्वारा प्राविधिक स्वीकृति प्रदान की, गई है। इस पर महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं उप मुख्यमंत्री अरुण साव का आभार जताया है। विधायक श्री सिन्हा ने कहा कि, दोनों मांगे नगरवासियों द्वारा काफी सालों से की, जा रही थी, अब विधिवत प्रक्रिया शुरू हो गई है, जल्द ही उक्त सुविधाओं का लाभ मिलेगा। बता दें कि, 22 अगस्त को शहर में विभिन्न कार्यों के लोकार्पण एवं भूमिपूजन कार्यक्रम में प्रदेश के उप मुख्यमंत्री अरुण साव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए थे। उस दौरान विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा की मांग पर उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने महासमुंद के नए बस स्टैंड को सुविधायुक्त और आधुनिक बस स्टैंड के रूप में विकसित करने के लिए 6 करोड़ 50 लाख रुपये देने की, घोषणा की। इसके साथ ही नए नगरीय कार्यालय भवन के निर्माण के लिए 3 करोड़ 50 लाख रुपये की, घोषणा की, थी। घोषणा के अनुरूप दोनों कार्यों के लिए शासन द्वारा प्राविधिक स्वीकृति प्रदान की, गई है। अब नियमानुसार आगे की, प्रक्रिया होगी और निर्माण कार्य शुरू होंगे। विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने कहा कि, शहर की दो बहुप्रतीक्षित मांग पूरी होने जा रही है। आगे कहा कि, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में शहर और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में विकास तेज गति से बढ़ रही है। शहर में गौरव पथ एवं तुमगांव रोड का सौंदर्यीकरण कार्य जारी है। इसके बाद अब बस स्टैंड एवं नगर पालिका भवन के लिए मिली स्वीकृति शहरवासियों के लिए बड़ी सौगात है।

Related Articles

Back to top button