नवागांवकला में शरद पूर्णिमा पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित, विधायक द्वारिकाधीश यादव हुए शामिल

बागबाहरा। ग्राम नवागांवकला में शरद पूर्णिमा के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में खल्लारी विधायक द्वारिकाधीश यादव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर ग्रामीणों में उत्साह का माहौल रहा और लोगों ने बढ़-चढ़कर कार्यक्रम में भागीदारी निभाई।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक द्वारिकाधीश यादव ने कहा कि, छत्तीसगढ़ की, सांस्कृतिक परंपराएं हमारी पहचान और गौरव हैं। शरद पूर्णिमा जैसे पर्व हमारी समृद्ध लोकसंस्कृति, सामाजिक सद्भाव और आपसी भाईचारे को मजबूत करते हैं। गांवों में आयोजित होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम स्थानीय प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर देते हैं और नई पीढ़ी को अपनी परंपराओं से जोड़ते हैं।
उन्होंने कहा कि, युवाओं को सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। ऐसे आयोजनों से ग्रामीणों के बीच आपसी मेल-मिलाप बढ़ता है और गांव में एकता तथा सहयोग की, भावना मजबूत होती है। उन्होंने आयोजन के लिए ग्रामीणों को शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में गेंदलाल पटेल, श्यामलाल चक्रधारी, रेशम लाल चक्रधारी, टिके राम सिन्हा, अशोक चक्रधारी, भुज राम पटेल, डंक राम यादव, मानसिंग पटेल, उमाराम यादव, मोहित चक्रधारी, योगेश सिन्हा, कोमल पटेल, पीला राम चक्रधारी, संतोष यादव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।



