पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति की धीमी रफ्तार पर कलेक्टर नाराज, पात्र विद्यार्थियों के पंजीयन में तेजी लाने के निर्देश

महासमुन्द। कलेक्टर विनय कुमार लंगेह की, अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में शैक्षणिक सत्र 2026-27 की, पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति की, प्रगति की, समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में गत शैक्षणिक सत्र 2025-26 की, तुलना में वर्तमान सत्र 2026-27 में छात्रवृत्ति हेतु प्राप्त आवेदनों की, संख्या में आई कमी पर नाराजगी व्यक्त की गई। कलेक्टर श्री लंगेह द्वारा सभी संबंधित महाविद्यालयों के प्राचार्यों एवं संस्था प्रमुखों को निर्देशित किया गया कि, वे अपनी संस्था में अध्ययनरत अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के पात्र विद्यार्थियों को पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना की, जानकारी प्रदान करते हुए अधिक से अधिक पात्र विद्यार्थियों का पंजीयन एवं आवेदन सुनिश्चित करें। साथ ही, लंबित आवेदनों का शीघ्र निराकरण, आवश्यक दस्तावेजों की, पूर्ति तथा संस्था स्तर पर सत्यापन एवं आवेदनों को अग्रेषित करने की कार्यवाही निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।
बैठक में यह भी अवगत कराया गया कि कुछ विद्यार्थियों को आय प्रमाण पत्र बनवाने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है, जिसके कारण छात्रवृत्ति आवेदन की, प्रक्रिया प्रभावित हो रही है। इस समस्या के त्वरित निराकरण हेतु संबंधित एसडीएम को आवश्यकतानुसार शिविर आयोजित कर पात्र विद्यार्थियों के आय प्रमाण पत्र बनवाने एवं उनकी समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि, पात्र विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति योजना के लाभ से वंचित नहीं रहना चाहिए। इसके लिए सभी संबंधित विभागों एवं शैक्षणिक संस्थाओं के बीच समन्वय स्थापित कर छात्रवृत्ति संबंधी कार्यवाही में तेजी लाई जाए तथा प्रगति की, नियमित समीक्षा की, जाए। बैठक में संबंधित विभागीय अधिकारी, महाविद्यालयों के प्राचार्य एवं संस्था प्रमुख उपस्थित रहे।



