छत्तीसगढ़

प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर बसना के अटल परिसर में भव्य दीपोत्सव, विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने जलाया आशीर्वाद का दीप

बसना। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के शुभ अवसर पर ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत बसना विधानसभा क्षेत्र में अभूतपूर्व उत्साह देखने को मिला। क्षेत्रीय विधायक डॉ. संपत अग्रवाल के नेतृत्व में बसना का अटल परिसर सैकड़ों दीयों की रोशनी से जगमगा उठा। इस दौरान समूचे क्षेत्रवासियों ने ‘आशीर्वाद का दीया’ प्रज्वलित कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की, भावपूर्ण मंगलकामना की।कार्यक्रम की, शुरुआत विधायक निवास एवं जनपद कार्यालय बसना से हुई, जहाँ विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने दीप प्रज्वलित कर प्रधानमंत्री मोदी के निरोगी और दीर्घायु होने की प्रार्थना की। इसके पश्चात संध्या समय बसना स्थित अटल परिसर में एक भव्य दीपोत्सव का आयोजन किया गया, जिसमें डॉ. संपत अग्रवाल मुख्य रूप से उपस्थित रहे। समारोह के दौरान विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में रंग-बिरंगे बलून हवा में छोड़कर उत्सव का औपचारिक शुभारंभ किया। जनसभा को संबोधित करते हुए विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने कहा कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन केवल एक प्रकाश पर्व नहीं है, बल्कि यह सेवा, समर्पण एवं जनकल्याण का पावन संकल्प है। पीएम मोदी का पूरा जीवन देश और समाज के उत्थान के लिए समर्पित रहा है। उन्होंने अपने नेतृत्व से भारत को वैश्विक मंच पर एक नई पहचान दिलाई है। विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने आगे कहा कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के लिए अपने जीवन का क्षण-क्षण और शरीर का कण-कण समर्पित कर दिया है। उन्होंने ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ का जो मूलमंत्र दिया है, उसने भारत के अंतिम व्यक्ति तक विकास की गंगा पहुँचाने का काम किया है। आज भारत जिस तरह से आत्मनिर्भरता, सैन्य शक्ति, आर्थिक समृद्धि और विश्वबंधुत्व के पथ पर अग्रसर है, उसका संपूर्ण श्रेय हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री जी के दूरदर्शी और साहसिक निर्णयों को जाता है। दीप प्रज्ज्वलित करते हुए विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने कहा कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जीवन हम सभी कार्यकर्ताओं और देशवासियों के लिए एक जीवंत प्रेरणास्रोत है। एक साधारण परिवार से निकलकर विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र के प्रधान सेवक बनने तक की, उनकी यात्रा त्याग, तपस्या और अटूट निष्ठा की मिसाल है। उनके नेतृत्व में देश ने अंत्योदय की, भावना से गरीब कल्याण की, नई मिसालें कायम की हैं। आज बसना का यह दीप केवल एक ज्योति नहीं, बल्कि देश के पुनरुत्थान के लिए संकल्पित हर भारतवासी का विश्वास है।इस भव्य आयोजन में बसना के अटल परिसर में जनसैलाब उमड़ पड़ा। विधायक डॉ. संपत अग्रवाल के साथ महिला मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद रूपकुमारी चौधरी,जिला महामंत्री जितेंद्र त्रिपाठी, अध्यक्ष जिला पंचायत महासमुंद मोगरा पटेल, अध्यक्ष नगर पंचायत बसना खुशबू अग्रवाल, अध्यक्ष अ.जा. बोर्ड रामलाल चौहान, अध्यक्ष शाकंभरी बोर्ड राजेंद्र नायक,वरिष्ठ भाजपा नेता ओमप्रकाश चौधरी, सदस्य छत्तीसगढ़ महिला आयोग सरला कोसरिया,संयोजक बसना विधानसभा डॉ एन के अग्रवाल, पूर्व विधायक सरायपाली त्रिलोचन पटेल,पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ऊषा पटेल,सभापति जिला पंचायत देवकी दीवान,जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा स्मिता चंद्राकर,सभापति जिला पंचायत सीमा नायक,जिला पंचायत सदस्य जगमोती भोई, अध्यक्ष नगर पालिका सरायपाली सरस्वती पटेल,प्रदेश उपाध्यक्ष महिला मोर्चा पुष्पलता चौहान,जिला पंचायत सदस्य कुमारी भास्कर,स्थानीय जनप्रतिनिधियों, पार्टी कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों ने एक साथ ‘जय भारत’ और ‘भारत माता की जय’ के उद्घोष से पूरे परिसर को गुंजायमान कर दिया। दीपोत्सव के इस मंगलमय माहौल में पूरे बसना क्षेत्र में हर्ष और उल्लास की लहर बनी रही।

Related Articles

Back to top button