छत्तीसगढ़

विधायक डॉ. संपत अग्रवाल पिथौरा के तीज मिलन समारोह में हुए शामिल, महिलाओं को दी शुभकामनाएं

बसना/पिथौरा। बसना विधानसभा क्षेत्र के पिथौरा स्थित वन काष्ठगार परिसर में तीज मिलन समारोह का भव्य एवं गरिमामय आयोजन अत्यंत हर्षोल्लास और सांस्कृतिक वातावरण में संपन्न हुआ। इस विशेष उपलक्ष्य पर बसना क्षेत्र के जनप्रिय विधायक डॉ. संपत अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम स्थल पर पहुँचते ही विधायक डॉ. संपत अग्रवाल का स्थानीय नागरिकों एवं आयोजकों द्वारा आत्मीय स्वागत किया गया। इसके पश्चात् विधायक ने सर्वप्रथम मंच पर स्थापित भगवान की, प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर विधिवत् पूजा-अर्चना की, और बसना विधानसभा क्षेत्र सहित समस्त प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि, निरोगी जीवन और खुशहाली की, ईश्वर से मंगल कामना की। तीज मिलन समारोह को संबोधित करते हुए विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने कहा कि, तीज का यह पावन पर्व हमारी सनातन संस्कृति, अटूट आस्था और पारिवारिक मूल्यों की महान परंपरा का प्रतीक है। यह त्योहार केवल व्रत और पूजा तक सीमित नहीं है, बल्कि यह आपसी प्रेम, समरसता और सांस्कृतिक एकता को और अधिक मजबूत करता है। नारी शक्ति की, सराहना करते हुए विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने आगे कहा कि महिलाएं परिवार और समाज का मुख्य स्तंभ हैं। वे न केवल अपने कठिन त्याग, समर्पण और संस्कारों से पूरे परिवार को जोड़े रखती हैं, बल्कि समाज के नवनिर्माण में भी अपनी अग्रणी भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने आश्वस्त किया कि, महिलाओं का सम्मान, सुरक्षा, स्वावलंबन और कल्याण क्षेत्र के विकास की, सबसे पहली प्राथमिकता है।तीज उत्सव के इस खास अवसर पर कार्यक्रम में उपस्थित सभी महिलाएं एक से बढ़कर एक सुंदर पारंपरिक परिधानों और पारंपरिक आभूषणों में सज-धजकर पहुँची थीं। रंग-बिरंगे परिधानों से पूरा परिसर उत्सव के रंग में सराबोर नजर आया। महिलाओं ने आपस में तीज के पारंपरिक गीतों, लोक नृत्यों और सांस्कृतिक गतिविधियों के साथ एक-दूसरे को पर्व की, बधाई दी। कार्यक्रम के अंत में विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने उपस्थित सभी माताओं एवं बहनों को तीज पर्व की, हार्दिक बधाई देते हुए उनके सुखद जीवन की, कामना की। इस दौरान क्षेत्र के अध्यक्ष जनपद पंचायत पिथौरा ऊषा पुरुषोत्तम धृतलहरे, उपाध्यक्ष जनपद पंचायत पिथौरा ब्रह्मानंद पटेल, विधायक प्रतिनिधि पुरुषोत्तम धृतलहरे, सभापति जनपद पिथौरा कंवलजीत छाबड़ा,पूर्व मंडल अध्यक्ष नरेश सिंघल, जिला उपाध्यक्ष युवा मोर्चा विजय नायक, विधायक प्रतिनिधि विजय राज पटेल, विधायक प्रतिनिधि अनूप अग्रवाल, विधायक प्रतिनिधि सुरेंद्र पांडेय,एडवोकेट क्षमा गोयल,जिला महामंत्री अल्पसंख्यक जीवन तांडी,वर्षा सोनी,दीपक देवी गजेंद्र, पिंपलकर,महिला बाल विकास अधिकारी रत्न तंवर,मंच संचालक संतोष गुप्ता, उपाध्यक्ष भाजपा महिला मोर्चा श्वेता प्रसाद,जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में स्थानीय महिलाएं उपस्थित रहीं।

Related Articles

Back to top button