विश्वकर्मा जयंती सहित विभिन्न कार्यक्रमों में सक्रिय रहे खल्लारी विधानसभा के विभिन्न गांवों में धार्मिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक आयोजनों में हुए शामिल

महासमुंद/खल्लारी। भगवान विश्वकर्मा जयंती एवं विभिन्न सामाजिक-सांस्कृतिक आयोजनों के अवसर पर 17 सितंबर, गुरुवार को खल्लारी विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों में जिला पंचायत महासमुंद के उपाध्यक्ष भीखम सिंह ठाकुर ने बतौर मुख्य अतिथि एवं अतिथि के रूप में सहभागिता की। उन्होंने विभिन्न आयोजनों में शामिल होकर क्षेत्रवासियों, कलाकारों, युवाओं एवं ग्रामीणों से आत्मीय संवाद किया। विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर श्री ठाकुर ने सुखरीडबरी, बिराजपाली, डोंगा खम्हरिया, खेमड़ा, कौहाकुड़ा, मुनगासेर, कोमाखान, खुड़मुड़ी, दाबपाली, नर्रा, खुटेरी (पिथौरा) एवं डोंगरीपाली सहित विभिन्न ग्रामों में आयोजित कार्यक्रमों में सहभागिता की।
ग्राम सुखरीडबरी में भगवान विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर जय मां दुलौरिन लोककला नाचा गम्मत, बालोद के कार्यक्रम में श्री ठाकुर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने भगवान विश्वकर्मा जी की, पूजा-अर्चना कर कलाकारों का उत्साहवर्धन किया।
ग्राम नर्रा में भगवान विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर आयोजित पटपर झांकी कार्यक्रम में शामिल होकर भगवान विश्वकर्मा जी की, पूजा-अर्चना की तथा आयोजन समिति एवं कलाकारों का उत्साह बढ़ाया।
ग्राम बिराजपाली, डोंगा खम्हरिया एवं खेमड़ा में आयोजित विश्वकर्मा जयंती कार्यक्रमों में शामिल होकर श्री ठाकुर ने पूजा-अर्चना की तथा क्षेत्रवासियों के सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की।
ग्राम कौहाकुड़ा में भगवान विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर आयोजित छत्तीसगढ़ी नाच पार्टी के सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल होकर लोक कलाकारों का उत्साहवर्धन किया।
ग्राम मुनगासेर, कोमाखान, खुड़मुड़ी एवं दाबपाली में आयोजित डीजे डांस प्रतियोगिताओं में श्री ठाकुर ने सहभागिता कर युवा प्रतिभाओं की, प्रस्तुतियों का आनंद लिया और उनका उत्साहवर्धन किया। दाबपाली में प्रातः 7 बजे आयोजित कार्यक्रम आयोजक समिति, जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणजनों की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ।
ग्राम खुटेरी, पिथौरा में आयोजित भगवान विश्वकर्मा जयंती समारोह में भी श्री ठाकुर शामिल हुए। उन्होंने भगवान विश्वकर्मा जी की, पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएं दीं।
ग्राम डोंगरीपाली में आयोजित विश्वकर्मा जयंती कार्यक्रम में भी उन्होंने सहभागिता की तथा भगवान विश्वकर्मा जी से क्षेत्र की, सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की, कामना की।
धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों में भी की, सहभागिता
विश्वकर्मा जयंती के साथ ही श्री ठाकुर ने ग्राम ठकुरीपाली (कौसरा) में आयोजित एक दिवसीय संगीतमय रामायण कार्यक्रम में सहभागिता की। उन्होंने धार्मिक आयोजन की, सराहना करते हुए आयोजक समिति एवं ग्रामवासियों को शुभकामनाएं दीं।
वहीं ग्राम हिच्छा (पोटिया) में यादव परिवार के दशगात्र कार्यक्रम में शामिल होकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की, तथा शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। लोककला एवं युवा प्रतिभाओं को प्रोत्साहन
इस अवसर पर भीखम सिंह ठाकुर ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा जी सृजन, निर्माण, कौशल और कर्म के प्रतीक हैं। ऐसे आयोजनों के माध्यम से हमारी छत्तीसगढ़ी लोककला, संस्कृति एवं परंपराओं को आगे बढ़ाने का अवसर मिलता है। ग्रामीण क्षेत्रों में होने वाली डीजे डांस प्रतियोगिताएं एवं सांस्कृतिक आयोजन स्थानीय प्रतिभाओं को मंच प्रदान करते हैं। उन्होंने सभी आयोजन समितियों, कलाकारों, प्रतिभागियों एवं ग्रामवासियों को सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं।
विभिन्न कार्यक्रमों में नितिन जैन मंडल अध्यक्ष कोमाखान, एवन साहू सरपंच संघ अध्यक्ष बागबाहरा, ललित कुमार बया सरपंच सिमगांव, शंकर ठाकुर सरपंच खेमड़ा, चमन ठाकुर सरपंच बिराजपाली, देव डोंगरे सरपंच साल्हेभाठा, जानकी कमल ठाकुर सरपंच, पंकज जैन युवा मोर्चा महामंत्री, भीमा साहू, ताराचंद देवांगन, ओमप्रकाश ध्रुव, विश्वनाथ साहू, हीरा साहू, वरिष्ठ पत्रकार ललित सोनी, मोहन सिंह ठाकुर, बेदलाल साहू, केशव यादव, मानसिंह यादव, भोलाराम ठाकुर, भागवत साहू, कृष्णा यादव, श्रवण ठाकुर, शिव कुमार ठाकुर, कन्हैया नायक, पवन नायक, महेंद्र नायक, ओंकार नायक, मेघराज ध्रुव, रतनू नायक, घासीराम ध्रुव सहित विभिन्न ग्रामों के जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता, आयोजन समिति के सदस्य एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
भीखम सिंह ठाकुर
उपाध्यक्ष, जिला पंचायत महासमुंद



