छत्तीसगढ़

बसना में ‘संबल’ चाइल्ड न्यूरो डेवलपमेंट एवं फिजियोथेरेपी सेंटर का भव्य शुभारंभ, विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने दी बधाई, विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने डॉ. एन. के. अग्रवाल को दी जन्मदिन की बधाई,बोले-विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के समग्र विकास और बेहतर उपचार में मिलेगी नई दिशा

बसना । क्षेत्रवासियों को अत्याधुनिक स्वास्थ्य और पुनर्वास सेवाएं उपलब्ध कराने की, दिशा में एक बड़ी सौगात मिली है। बसना के जगदीशपुर रोड, अशोक ऑयल मिल के पास स्थित ‘संबल’ चाइल्ड न्यूरो डेवलपमेंट, रिहैबिलिटेशन एंड फिजियोथेरेपी सेंटर का भव्य शुभारंभ संपन्न हुआ। यह केंद्र अग्रवाल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल (अग्रवाल नर्सिंग होम) के चेयरमैन एवं वरिष्ठ चिकित्सक/भाजपा नेता डॉ. एन. के. अग्रवाल के जन्मदिवस के पावन अवसर पर बच्चों की, विशेष देखभाल और समग्र विकास को ध्यान में रखते हुए शुरू किया गया है। इस गरिमामय एवं भव्य कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक डॉ. संपत अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने अग्रवाल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल के चेयरमैन डॉ. एन. के. अग्रवाल को उनके जन्मदिवस पर पुष्पगुच्छ भेंट कर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं तथा ईश्वर से उनके दीर्घायु, स्वस्थ एवं यशस्वी जीवन की, मंगलकामना की। समारोह को संबोधित करते हुए विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने संस्थान की इस नई पहल की, सराहना की। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि, यह पहल बसना सहित पूरे अंचल के लिए एक मील का पत्थर साबित होगी। ‘संबल’ सेंटर बच्चों की, न्यूरोलॉजिकल और विकासात्मक आवश्यकताओं को पूरा करने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। सेंटर में आधुनिक रोबोटिक फिजियोथेरेपी और उन्नत रिहैबिलिटेशन सुविधाओं के माध्यम से बच्चों व विशेष आवश्यकता वाले व्यक्तियों की, गतिशीलता, शारीरिक क्षमता, संतुलन और दैनिक कार्यक्षमता को बेहतर बनाने में अभूतपूर्व सहयोग मिलेगा। इस पहल का मुख्य उद्देश्य केवल किसी कठिनाई का उपचार करना ही नहीं, बल्कि हर बच्चे की, अंतर्निहित क्षमता को पहचानना, परिवार को सशक्त बनाना और बच्चे की, विकास यात्रा में सही समय पर सही सहयोग प्रदान करना है। विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने ‘संबल’ सेंटर की, विशेषताओं और आधुनिक सुविधाओं की, जानकारी देते हुए बताया कि, यह केंद्र बच्चों की विभिन्न शारीरिक एवं मानसिक आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर विशेष रूप से तैयार किया गया है। उन्होंने बताया कि, इस सेंटर में अर्ली इंटरवेंशन के तहत बच्चों में शुरुआती उम्र से ही विकास से जुड़ी समस्याओं की, पहचान कर उनका त्वरित उपचार किया जाएगा, वहीं विशेषज्ञों की देखरेख में मल्टीडिसिप्लिनरी रिहैबिलिटेशन के माध्यम से समग्र और बहुआयामी पुनर्वास की प्रक्रिया पूरी की, जाएगी। इसके साथ ही, आधुनिक तकनीक पर आधारित रोबोटिक फिजियोथेरेपी के जरिए बच्चों की, गतिशीलता और शारीरिक संतुलन में सुधार लाया जाएगा। विधायक डॉ. अग्रवाल ने आगे बताया कि, यहाँ व्यक्तिगत देखभाल पर विशेष ध्यान देते हुए बच्चों की, विकासात्मक, व्यावहारिक, संचार, सामाजिक, मोटर और सीखने की, क्षमता से जुड़ी जरूरतों का सूक्ष्मता से आकलन किया जाएगा और उसी के अनुरूप उनके लिए विशेष कार्ययोजना तैयार कर सहायता प्रदान की जाएगी।कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष एतराम साहू, अनुसूचित जाति आयोग अध्यक्ष रामलाल चौहान, अध्यक्ष शाकंभरी बोर्ड राजेंद्र नायक, अध्यक्ष अल्पसंख्यक आयोग अमरजीत सिंह छाबड़ा, पूर्व सांसद चुन्नीलाल साहू,वरिष्ठ भाजपा नेता ओमप्रकाश चौधरी,पूर्व विधायक विमल चौपड़ा ,पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा रमेश जलान,जिला पंचायत अध्यक्ष मोंगरा पटेल,कुमारी भास्कर, सरस्वती पटेल,आनंद राम मदनानी,एन के अग्रवाल,सुब्रत चाकी,रेखा यादव, डॉ रिति चंद्राकर, डॉ जयश्री,सभापति जिला पंचायत सीमा नायक,क्षेत्र के अनेक जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ चिकित्सक, प्रबुद्ध नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता और अग्रवाल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल परिवार के सदस्य उपस्थित रहे। आयोजन के अंत में संस्थान के संयोजकों एवं प्रबंधन द्वारा पधारे सभी अतिथियों, जनप्रतिनिधियों और क्षेत्रवासियों का हृदय से आभार व्यक्त किया गया।

Related Articles

Back to top button