‘मन की बात’ का 138वां संस्करण: बसना में विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं व नागरिकों के साथ सुना पीएम मोदी का संबोधन

बसना । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देश-विदेश में लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की, बात’ के 138वें संस्करण का प्रसारण रविवार को पूरे देश के साथ-साथ बसना विधानसभा क्षेत्र में भी बड़े उत्साह के साथ सुना गया। इस अवसर पर बसना विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने अपने कार्यालय परिसर में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों एवं स्थानीय नागरिकों के साथ बैठकर कार्यक्रम का सामूहिक रूप से श्रवण किया। कार्यक्रम के समापन के उपरांत कार्यकर्ताओं व आमजनों को संबोधित करते हुए विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रेरणादायी संबोधन की भूरि-भूरि प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि ‘मन की, बात’ केवल एक संवाद का माध्यम नहीं है, बल्कि यह देश के कोने-कोने में घटित हो रहे सकारात्मक परिवर्तनों, नवाचारों और जन-भागीदारी को राष्ट्रीय पटल पर स्थापित करने वाला एक सशक्त और जीवंत माध्यम बन चुका है।विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने विशेष प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि, प्रधानमंत्री जी ने अपने संबोधन में छत्तीसगढ़ में संचालित ‘हर घर मुनगा-घर घर मुनगा’ अभियान का विशेष रूप से उल्लेख किया और इसकी भूरि-भूरि प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि, वैश्विक पटल पर जब देश के यशस्वी प्रधानमंत्री के मुख से छत्तीसगढ़ की, उपलब्धियों और लोक-कल्याणकारी पहलों की, बात होती है, तो यह हर छत्तीसगढ़वासी के लिए अत्यंत गर्व और सुखद अनुभूति का क्षण होता है।विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने आगे कहा कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने आज की, युवा पीढ़ी ‘Gen-Z’ को संबोधित करते हुए राष्ट्र निर्माण और देश के सर्वांगीण विकास में उनकी भूमिका, नई सोच और ऊर्जा को रेखांकित किया है। साथ ही, उन्होंने समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्तियों के असाधारण प्रयासों और युवाओं के सामर्थ्य को देश के सामने लाकर हर नागरिक में नए उत्साह का संचार किया है।संबोधन के अंत में विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने बसना विधानसभा क्षेत्र के सभी कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों से प्रधानमंत्री के विचारों से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि, बसना क्षेत्र का प्रत्येक कार्यकर्ता और नागरिक प्रधानमंत्री मोदी जी के ‘आत्मनिर्भर भारत’, ‘सशक्त भारत’ और जन-सेवा के संकल्पों को धरातल पर पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ उतारने के लिए प्रतिबद्ध है।इस अवसर पर प्रमुख रूप से पूर्व जिला उपाध्यक्ष भाजपा रमेश अग्रवाल, जिला संयोजक आर्थिक प्रकोष्ठ सुमित अग्रवाल, उपाध्यक्ष नगर पंचायत बसना शीत गुप्ता, उपाध्यक्ष जनपद पंचायत बसना मोहित पटेल, मंडल अध्यक्ष बसना नरेंद्र यादव, सभापति जनपद पंचायत बसना प्रकाश सिन्हा, महामंत्री भाजपा बसना सरोज पटेल, कोषाध्यक्ष भाजपा बसना अमृत चौधरी, उपाध्यक्ष भाजपा बसना दिलीप साव, वरिष्ठ भाजपा नेता रामचंद्र अग्रवाल,जिला मीडिया प्रभारी आर्थिक प्रकोष्ठ विजय पटेल, मंडल अध्यक्ष युवा मोर्चा आकाश सिन्हा, अध्यक्ष महिला मोर्चा बसना दीपा अरुण साहू, विधायक प्रतिनिधि निर्मल दास, एल्डरमैन विकास बाधवा, विधायक प्रतिनिधि अरविंद मिश्रा, विधायक प्रतिनिधि खेमराज अग्रवाल, अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा बसना नरेंद्र राज सिंह, पार्षद मुजम्मिल कादरी, विधायक प्रतिनिधि सुखदेव दास वैष्णव, विधायक प्रतिनिधि सोनू छाबड़ा, सरपंच रेमड़ा सोहन पटेल, महामंत्री युवा मोर्चा बसना नवीन भट्ट, उपाध्यक्ष युवा मोर्चा गढ़फुलझर प्रमीत साहू, विष्णु पटवा, निज सचिव नरेंद्र बोरे, मुकेश मित्तल, आयुष डड़सेना, बूथ अध्यक्ष साहिब लाल एवं उपाध्यक्ष किसान मोर्चा बसना अरुण साहू उपस्थित रहे।



