बिंझवार समाज के नुआखाई मिलन समारोह में पहुंचे विधायक द्वारिकाधीश यादव, एकता और भाईचारे का दिया संदेश

बागबाहरा। खल्लारी विधायक द्वारिकाधीश यादव ग्राम सराईपाली बुंदेली में आयोजित बिंझवार समाज के नुआखाई कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने समाजजनों से मुलाकात कर नुआखाई पर्व की, शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में विधायक श्री यादव ने नुआखाई पर्व के महत्व पर चर्चा करते हुए कहा कि ऐसे पारंपरिक और सामाजिक आयोजन लोगों को आपस में जोड़ने का काम करते हैं। उन्होंने समाज के लोगों को आपसी भाईचारे, एकता और सामाजिक सद्भाव के साथ आगे बढ़ने की, शुभकामनाएं दीं। नुआखाई के अवसर पर समाजजनों ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ पर्व मनाया और एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में समाज के लोगों ने विधायक श्री यादव का स्वागत किया तथा सामाजिक विषयों पर चर्चा भी की। नुआखाई पर्व के अवसर पर आयोजित यह कार्यक्रम आपसी मेल-मिलाप और सामाजिक एकजुटता का अवसर बना। इस अवसर पर प्रेमसिंग, हेमसागर बिंझवार, परमेश्वर बिंझवार, दशरथ बिंझवार, अजय बिंझवार, दयाराम बिंझवार, विश्वनाथ बिंझवार, श्यामलाल बिंझवार, ईश्वर बिंझवार, नैनसिंग बिंझवार, कन्हैया बिंझवार, सूरजचंद, मंशाराम बिंझवार, धनउ बिंझवार, चंदन सिंह बिंझवार, माखन बिंझवार, मालिक राम बरिहा, झुमूक लाल बिंझवार, नवधर बिंझवार, युगल किशोर बिंझवार एवं बजरंग बिंझवार सहित समाजजन मौजूद रहे।



