छत्तीसगढ़

बेमचा में मुख्यमंत्री ग्राम गौरव पथ योजना के तहत निर्माण कार्य का विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा किया शुभारंभ

महासमुंद। महासमुंद विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत मुख्यमंत्री ग्राम गौरव पथ योजना के तहत बेमचा में आज सड़क सह नाली निर्माण कार्य का भूमिपूजन की । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा। उनके कर कमलों से विकास कार्य का शुभारंभ किया गया। इस संबंध में विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने कहा कि, मुख्यमंत्री ग्राम गौरव पथ योजना ग्रामीण क्षेत्रों के विकास को नई गति देने वाली एक महत्वपूर्ण योजना है। इसके माध्यम से सड़क, नाली और अन्य बुनियादी सुविधाओं का तेजी से विस्तार किया जा रहा है, जिससे न केवल आवागमन में सुगमता आएगी बल्कि गांवों में स्वच्छता और जीवन स्तर में भी उल्लेखनीय सुधार होगा। उन्होंने कहा कि, राज्य सरकार जनहित के विकास कार्यों को प्राथमिकता देते हुए निरंतर आगे बढ़ रही है तथा प्रत्येक ग्राम को बेहतर सुविधाओं से सशक्त बनाने का लक्ष्य जल्द पूरा किया जाएगा। विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने कहा कि, सुशासन सरकार में गांव, शहर सभी जगह विकास हो रहे हैं। गांव में पहुंच मार्गों के साथ आंतरिक सड़कों का निर्माण भी किया जा रहा है। इससे बारिश में होने वाली आवागमन की, समस्याओं से ग्रामीणों को छुटकारा मिल रहा है। सड़क सह नाली निर्माण कार्य का होगा शुभारंभ
मुख्यमंत्री ग्राम गौरव पथ योजना के तहत महासमुंद विधानसभा अंतर्गत ग्राम बेमचा में फोकटपारा चौक से ईश्वर चंद्रवंशी के घर की ओर कुल 850 मीटर सड़क सह नाली निर्माण कार्य लागत करीब 81.94 लाख रुपए का शुभारंभ आज किया गया। सड़क निर्माण कार्य से ग्रामवासियों को आवागमन में काफी सुविधा होगा।

Related Articles

Back to top button